उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के नए कृषि भवन पर अज्ञात तत्वों ने 'तुम सब मरोगे' की धमकी लिखकर तंत्र-मंत्र की सामग्री छोड़ी। सीसीटीवी न होने से सुरक्षा पर उठे सवाल।

उज्जैन के प्रतिष्ठित सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कृषि संकाय भवन में उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मुख्य द्वार पर जान से मारने की धमकी लिख दी। लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में अभी कक्षाएं और प्रयोगशालाएं सुचारू रूप से शुरू ही हुई थीं कि इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। भवन के दरवाजे पर लाल रंग से "तुम सब मरोगे" लिखा देख कर्मचारियों और छात्रों में भारी दहशत व्याप्त है।
मंगलवार सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो नजारा बेहद खौफनाक था। भवन के गेट पर न केवल मौत की धमकी लिखी थी, बल्कि वहां तंत्र-मंत्र की सामग्री भी बिखरी मिली। गेट के पास एक बड़ी मटकी रखी थी जिसे लाल कपड़े से ढका गया था और फूलों की माला से घेरा गया था। पास में ही सिंदूर, चावल और जली हुई धूप मिली है, जो किसी अनहोनी का संकेत देने की कोशिश लग रही है।

इस घटना का पता सबसे पहले विश्वविद्यालय के चौकीदार आशीष को चला। आशीष के अनुसार, वे सुबह 7 बजे बोरिंग चालू करने गए थे, तभी उनकी नजर इन संदिग्ध वस्तुओं पर पड़ी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को वहां सफाई की गई थी और वे रात 2 बजे तक जाग रहे थे, तब तक वहां कुछ नहीं था। माना जा रहा है कि इस करतूत को रात 2 से सुबह 6 बजे के बीच अंजाम दिया गया है।
हैरानी की बात यह है कि करोड़ों की लागत से बने इस नए भवन में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। इसी का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। कैमरे न होने के कारण आरोपियों की पहचान करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेलर ने इसे असामाजिक तत्वों की घटिया हरकत बताते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
इस घटना के बाद विभाग में पढ़ने वाले लगभग 1100 विद्यार्थियों और वहां कार्यरत स्टाफ के बीच डर का माहौल है। छात्रों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने तथा परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढें..
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह