विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स कहने को तो व्यापारिक संस्था है,लेकिन उसके 35 से ज्यादा वोटर ऐसे हैं जो व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े होने के साथ- साथ विशुद्ध रूप से राजनीतिक व्यक्ति हैं। चेम्बर के वोटरों में तीन दर्जन से ज्यादा ऐसे वोटर हैं जो वर्तमान में सक्रिय राजनीति में हैं,उनमें महापौर योगेश ताम्रकार,चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी का नाम शामिल हैं। इस सूची में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी के अलावा उद्योग जगत से जुड़े लोगों के नाम भी शामिल हैं। चेम्बर में 1663 मतदाता हैं जिसमें से 1340 सामान्य मतदाता और 323 संस्थागत सदस्य हैं। विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 28 जून को होगा।
नेता पुत्र भी शामिल
चेम्बर के वोटरों में कई ऐसे वोटर भी हैं,जो सीधे तौर पर राजनीतिक घराने से ताल्लुकात रखते हैं। उन्हीं वोटरों में हैं महापौर योगेश ताम्रकार के बेटे जयदेव ताम्रकार, सांसद गणेश सिंह के बेटे संकल्प सिंह। बेटे के अलावा सांसद के परिवार से उनके छोटे भाई पूर्व जनपद अध्यक्ष उमेश सिंह लाला और छोटे भाई की पत्नी पूर्व जिला अध्यक्ष सुधा सिंह भी चेम्बर की मतदाताओं में शामिल हैं।
वर्तमान व पूर्व स्पीकर भी लिस्ट में
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मतदाताओं में नगर निगम के वर्तमान स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन, नगर निगम के पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल,बाला यादव का नाम शामिल है। चेम्बर के मतदाताओं में नगर निगम के पूर्व महापौर त्रिपाठी का नाम भी शामिल हैं। श्री त्रिपाठी चेम्बर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
दो पूर्व जिपं अध्यक्ष
चेम्बर के वोटरों में दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। दोनों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा से जुड़े हुए हैं। जो दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेम्बर के मतदाता हैं, उनमें पूर्व अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह एवं सुधा सिंह शामिल हैं।
भाजपा के पूर्व जिला जिला व उपाध्यक्ष के भी नाम
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मतदाताओं में भाजपा के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस सूची में भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य विनोद यादव, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद तिवारी के अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व पार्षद भास्कर चतुर्वेदी आशु, प्रसेनजीत सिंह तोमर, राजेश सिंह गहरवार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता के अलावा अभिषेक चतुर्वेदी, पूर्व जनपद जनपद अध्यक्ष गेंदलाल पटेल, रवीन्द्र सिंह सेठी, प्रदीप ताम्रकार एवं स्व. लक्ष्मी यादव के बेटे रत्नेश यादव रेशू का नाम शामिल है।
भाजयुमो के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष भी शामिल
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मतदाताओं में भाजयुमो के वर्तमान जिला अध्यक्ष सौभाग्य केसरी के अलावा भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष व बस आॅनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, भाजपा के वर्तमान जिला उपाध्यक्ष व भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ सिंह का नाम शामिल है।
सबसे ज्यादा सिंधी मतदाता
शहर की व्यापारिक संस्था विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स में 1659 मतदाता हैं, जिसमें1336 सामान्य और 323 संस्थागत सदस्य हैं। चेम्बर के 1659 मतदाताओं में से सबसे ज्यादा 515 सिंधी मतदाता हैं,जबकि चेम्बर में सबसे कम मतदाता बंगाली हैं, इनकी संख्या चार हैं और तो और चेम्बर में 19 वोटर मुस्लिम भी हैं।
ऐसे हैं चेम्बर के वोटर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।