विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार सामने आए हैं, जबकि 26 जून को अधिवेशन और 28 जून को मतदान कराए जाने की तैयारी चल रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स के चुनाव की सरगर्मियां इन दिनों अपने पूरे सवाल पर है। चेम्बर अध्यक्ष के लिए अब तक चार दावेदार सामने आए हैं। माना जा रहा है चेम्बर के लिए मतदान 28 जून को हो सकता है। इनमें वर्तमान अध्यक्ष सतीश सुखेजा, चेम्बर महामंत्री संदीप जैन, मनोहर डिगवानी एवं अशोक अग्रवाल का नाम शामिल है। शहर के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था विंध्य चेम्बर आॅफ कामर्स की चुनाव भले ही अभी खुलकर सामने न आई हो लेकिन पर्दे के पीछे से सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। कोई डिनर पार्टी के जरिए व्यापारियों को अपने साथ करने में जुटा है तो कोई व्यक्तिगत संबंधों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाह रहा है।
राजनीतिक तड़के ने सबका ध्यान खींचा : कहने को तो चेम्बर व्यापारिक संस्था है, लेकिन पिछले कुछ समय से इसमें राजनीतिक तड़का लग रहा है। जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोग इस संस्था की कमान अपने हाथ में लेना चाह रहे हैं, यही वजह है कि अध्यक्ष के दावेदारों की फेहरिस्त लम्बी होती जा रही है।
दावेदार तो सामने आया पर पैनल नहीं
अमूमन अक्सर देखा गया है कि चेम्बर अध्यक्ष के ज्यादातर दावेदार अपने पूरे पैनल के साथ चुनावी समर में सामने आते रहे हैं। इस बार जबकि चुनाव को महज 18 दिन के करीब का समय बचा है फिर भी किसी भी दावेदार का पैनल अभी तक सामने नहीं है। चेम्बर अध्यक्ष के चार दावेदारों में एक का दावा है कि मैं अकेले अध्यक्ष का चुनाव लडूंगा, अन्य पदाधिकारी जो जीतकर आएंगे उन सभी के साथ मिलकर चेम्बर का संचालन किया जाएगा, जबकि अन्य पर्दे के पीछे से अपने -अपने पैनल के लिए नाम तलाश रहे हैं।
पर्दे के पीछे से सक्रिय होंगे राजनीतिक दल
आने वाले समय में निकाय और अन्य चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में विंध्य चेम्बर ऑफ कामर्स की पर्दे के पीछे से कमान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल अपने हाथ में रखना चाहेंगे।
द्विवार्षिक अधिवेशन 26 को
विन्ध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार सायं 4 बजे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। चेम्बर महामंत्री संदीप कुमार जैन ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेम्बर का 61वां द्विवार्षिक अधिवेशन एवं आमसभा 26 जून को संपन्न कराया जाये साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आवश्यकतानुसार 28 जून को चेम्बर भवन में मतदान एवं मतगणना मुख्य चुनाव अधिकारी एड. के.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में कराया जाये। इसके तहत मतदाता सूची का प्रकाशन 14 जून को किया जाना है। प्रतिनिधि परिवर्तन की अन्तिम तिथि 13 जून रखी गई हैं जिन सदस्य बंधुओं को प्रतिनिधि परिवर्तन कराना है। 13 जून तक चेम्बर कार्यालय में लिखित पत्र के माध्यम से प्रतिनिधि परिवर्तन कराने का कष्ट करें साथ ही यह भी अपील की गई कि मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है जिन सदस्यों को कुछ आपत्तियां हो वो 13 जून के पूर्व अवश्य दर्ज कराये इसके पश्चात मतदाता सूची में कोई सुधार संभव नहीं हो सकेगा। मतदाता सूची चेम्बर कार्यालय मे उपलब्ध है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, दीपक अग्रवाल, संदीप कुमार जैन, हरिओम गुप्ता, कमल पुरस्वानी, अमित अग्रवाल, हिमांशु अरोरा, विनोद गेलानी, चितेष ठक्कर, अनिल मोटवानी, दिलीप सोनी, संदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, चन्द्रभान दासानी, रोहित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विपिन आर त्रिपाठी, संदीप चमड़िया, लक्ष्मीचंद्र पुरस्वानी, राकेश अग्रवाल रिंकू, सुरेश बाषाणी, विनोद गुप्ता, केशव माखीजा, विकास सुखेजा, मोहित जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य संजय वाधवानी, संजय अग्रवाल आशीर्वाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।