मार्च 2026 के राशन वितरण से पहले विंध्य के छह जिलों में गेहूं-चावल का उठाव बेहद धीमा है। डिस्पैच और दुकानों तक वास्तविक पहुंच के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मार्च 2026 के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत आवंटित गेहूं-चावल का उठाव विंध्य अंचल के छह जिलों में बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। 17 फरवरी तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार इन जिलों में औसतन 1 से 3 प्रतिशत तक ही डिस्पैच हुआ है, जबकि उचित मूल्य दुकानों (एफपीएस) तक वास्तविक प्राप्ति 0 से 1 प्रतिशत के बीच सिमटी हुई है। इससे मार्च माह में हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं।
मार्च 2026 के राशन वितरण से पहले विंध्य के छह जिलों-सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर और मऊगंज-में उठाव की रफ्तार बेहद धीमी है। 17 फरवरी तक की प्रगति में सामने आया है कि इन जिलों में गेहूं-चावल का औसत डिस्पैच सिर्फ 1 से 3फीसदी तक हुआ है। हैरानी की बात यह है कि उचित मूल्य दुकानों (एफपीएस) तक वास्तविक पहुंच 0 से 1 फीसदी के बीच ही सिमटी हुई है।
रीवा-सतना में भी रफ्तार कम
रीवा जिले को मार्च के लिए 5,185 मीट्रिक टन गेहूं और 1,443 मीट्रिक टन चावल आवंटित हुआ है। इसके मुकाबले डिस्पैच करीब 3फीसदी हुआ, लेकिन दुकानों तक पहुंच लगभग शून्य रही। सतना में 4,475 मीट्रिक टन गेहूं और 1,173 मीट्रिक टन चावल आवंटित है। यहां औसत डिस्पैच 3फीसदी और एफपीएस प्राप्ति 1फीसदी दर्ज की गई। नए जिले मैहर में भी हाल बेहतर नहीं। यहां 2,426 मीट्रिक टन गेहूं और 684 मीट्रिक टन चावल का आवंटन हुआ है। यहां डिस्पैच करीब 2फीसदी तक पहुंचा है, लेकिन दुकानों में प्राप्ति 1 फीसदी से ज्यादा नहीं है।
सीधी, मऊगंज और सिंगरौली की स्थिति चिंताजनक
सीधी में 3,424 मीट्रिक टन गेहूं और 2,071 मीट्रिक टन चावल के मुकाबले डिस्पैच सिर्फ 1फीसदी है। मऊगंज में 2,119 मीट्रिक टन गेहूं और 589 मीट्रिक टन चावल के बावजूद दुकानों तक अभी तक अनाज पहुंचना शुरू नहीं हुआ। सिंगरौली में 3,450 मीट्रिक टन गेहूं और 2,127 मीट्रिक टन चावल आवंटित है, लेकिन एफपीएस स्तर पर प्राप्ति शून्य है। यानी गोदाम से निकलने के बाद सप्लाई चेन थमी हुई नजर आ रही है।
राज्य औसत से भी पीछे
राज्य औसत 4 फीसदी डिस्पैच के मुकाबले विंध्य के ये जिले पीछे हैं। डिस्पैच और एफपीएस प्राप्ति के बीच बड़ा अंतर संकेत दे रहा है कि परिवहन, लोडिंग-अनलोडिंग या आॅनलाइन एंट्री में देरी हो रही है। आपूर्ति विभाग का कहना है कि यह शुरूआती आंकड़े हैं और जल्द रफ्तार बढ़ेगी। लेकिन सवाल यह है कि यदि फरवरी के मध्य तक यही स्थिति रही तो मार्च में हितग्राहियों को समय पर राशन कैसे मिलेगा?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।
शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विरोधियों पर डाक बंगले पर महिलाओं को भेजकर फर्जी केस में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।