ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली के वनडे संन्यास की अटकलें तेज हो गईं। सुनील गावस्कर ने कोहली के एक्शन पर प्रतिक्रिया दी और 2027 विश्व कप खेलने का भरोसा जताया।

स्पोर्ट्स डेस्क, स्टार समाचार वेब
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैचों में कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। पहले वनडे में उन्हें मिचेल स्टार्क ने शून्य पर आउट किया, जबकि दूसरे वनडे में वह जेवियर बार्टलेट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। हालांकि, एडिलेड के मैदान पर दूसरे वनडे में आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को ग्लव्स दिखाते हुए विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई।
कोहली के एक्शन से संन्यास की खबरें तेज
एडिलेड में कोहली के इस एक्शन ने उनके वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने की अटकलों को हवा दे दी है। इस पर भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया दी है।
सुनील गावस्कर का बड़ा रिएक्शन
स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के संभावित संन्यास पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'विराट ने 14,000 से अधिक रन बनाए हैं और उनके नाम 52 वनडे शतक हैं। उन्होंने हजारों रन बनाए हैं, इसलिए उन्हें कुछ असफलताएं भी झेलनी होंगी।' गावस्कर ने यह भी कहा कि 'जो हुआ है, उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। विराट में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है।' उन्होंने आगे कहा कि 'ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में बेशक एडिलेड उनका पसंदीदा मैदान रहा है, लेकिन वह सिडनी में एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।'
ग्लव्स दिखाने की असली वजह
सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के ग्लव्स दिखाने वाले वायरल एक्शन की व्याख्या करते हुए कहा कि 'कोहली का वह इशारा एडिलेड में मौजूद उन सभी प्रशंसकों के लिए था, जो उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।' गावस्कर ने यह स्पष्ट किया कि 'विराट ऑस्ट्रेलिया में केवल दो बार शून्य पर आउट होने के बाद संन्यास की घोषणा नहीं करेंगे।' उन्होंने कहा कि 'विराट एक ऊंचे मुकाम पर रिटायर होना चाहेंगे। सिडनी का मैच अभी बाकी है और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वनडे सीरीज है।' गावस्कर ने पूरा विश्वास जताया कि विराट, कप्तान रोहित शर्मा के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द। अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जबकि श्रेयस अय्यर बने इंग्लैंड में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान।
महिला टी20 विश्व कप 2026 से भारत की विदाई पर सुनील गावस्कर ने टीम की फिटनेस और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। जानिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को क्यों मुख्य कारण माना।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बड़े उलटफेर! ब्राजील किसी तरह आगे बढ़ा, तो जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। जानिए फुटबॉल में बदलती तस्वीर के मायने।
WWE समरस्लैम 2026 की घोषणा! ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी भिड़ेंगे हेल इन ए सेल मैच में। साथ ही रोमन रेंस और सेथ रॉलिंस के बीच होगा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का मुकाबला।
टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा। क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम अपनी गलतियां सुधार पाएगी? यहाँ जानें पूरा स्क्वाड और मैच का समय।
केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह मामला न्यूजीलैंड में FIFA सीरीज के दौरान का है। जानिए पूरी खबर और नॉकआउट मैच पर इसका क्या असर होगा।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की क्लीन स्वीप हार के बाद कोच गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। जानिए क्यों युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला फैंस को रास नहीं आया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप के ताजा परिणाम: लियोनल मेसी ने बनाया खास रिकॉर्ड, पुर्तगाल और कोलंबिया नॉकआउट में। जानें इंग्लैंड, क्रोएशिया और कांगो डीआर का प्रदर्शन।
बेलफास्ट में भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला। जानिए टीम इंडिया के संभावित बदलाव, रिकॉर्ड और मैच से जुड़ी हर जानकारी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल और ग्रुप स्टैंडिंग देखें। जानें किन टीमों ने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालिफाई किया और कौन सी टीमें अभी भी रेस में हैं।