पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TMC का घोषणा पत्र जारी। ममता बनर्जी ने लक्ष्मी भंडार की राशि ₹1500 करने, बेरोजगारों को ₹1500 भत्ता देने और 'दुआरे चिकित्सा' जैसे 10 बड़े वादे किए हैं।

बंगाल. स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का 'संकल्प पत्र' (Manifesto) जारी कर दिया है। ममता बनर्जी ने इस घोषणा पत्र के जरिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को साधने के लिए बड़े चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है।
ममता बनर्जी ने अपनी फ्लैगशिप 'लक्ष्मी भंडार योजना' की राशि में ₹500 की बढ़ोतरी का वादा किया है:
सामान्य श्रेणी की महिलाएं: अब ₹1000 के स्थान पर ₹1500 प्रति माह मिलेंगे।
SC/ST महिलाएं: अब ₹1200 के स्थान पर ₹1700 प्रति माह दिए जाएंगे।
बेरोजगार युवा: राज्य के युवाओं के लिए ₹1500 प्रति माह (₹18,000 सालाना) के बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना शुरू करने की बात कही है। इसके तहत बूथ स्तर पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से लैस कर आधुनिक बनाया जाएगा।
पक्का घर और नल से जल: ममता बनर्जी ने हर परिवार को पक्का मकान और हर घर में पीने का साफ पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है।
नए जिले: प्रशासनिक कामकाज को आसान बनाने के लिए राज्य में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नगर पालिकाओं के गठन की योजना है।
कृषि बजट: किसानों की सहायता के लिए ₹30,000 करोड़ का कृषि बजट आवंटित करने का लक्ष्य रखा गया है।
"मोदी सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आएगी"
मेनिफेस्टो जारी करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षकों की तैनाती पर सवाल उठाते हुए इसे 'अघोषित राष्ट्रपति शासन' करार दिया। उन्होंने कहा कि लोग NRC और परिसीमन (Delimitation) के डर के कारण भाजपा को वोट नहीं देंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।