ICC Women's T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में हो रहा है। जानें भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, मैच का समय, वेन्यू और भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
महिला क्रिकेट के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित मंच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का बिगुल बज चुका है। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में क्रिकेट का यह महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। 24 दिनों तक चलने वाले इस रोमांचक टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताबी जंग के लिए आमने-सामने होंगी।
टूर्नामेंट का महा-मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 14 जून को होगी। इस बार भारतीय महिला टीम की नजरें इतिहास रचते हुए पहली बार चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाने पर टिकी हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं, दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी होंगी। इस बार कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जिसमें पांच ट्रिपल हेडर (एक दिन में तीन मैच) और पांच डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं। खास बात यह है कि नीदरलैंड की टीम पहली बार इस मेगा इवेंट का हिस्सा बन रही है।
विश्व कप के लिए 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम को अपेक्षाकृत कठिन ग्रुप में जगह मिली है, जहां उसे डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों से पार पाना होगा।
ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।
ग्रुप-2: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारतीय समयानुसार (IST) टीम इंडिया के ग्रुप मैच इस प्रकार हैं:
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
| 14 जून | भारत vs पाकिस्तान | एजबेस्टन | शाम 7:00 बजे |
| 17 जून | भारत vs नीदरलैंड | हेडिंग्ले | शाम 7:00 बजे |
| 21 जून | दक्षिण अफ्रीका vs भारत | ओल्ड ट्रैफर्ड | शाम 7:00 बजे |
| 25 जून | भारत vs बांग्लादेश | ओल्ड ट्रैफर्ड | शाम 7:00 बजे |
| 28 जून | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | लॉर्ड्स | शाम 7:00 बजे |
ग्रुप चरण की शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। नॉकआउट मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है:
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
| 30 जून | सेमीफाइनल 1 | द ओवल | शाम 7:00 बजे |
| 02 जुलाई | सेमीफाइनल 2 | द ओवल | रात 11:00 बजे |
| 05 जुलाई | फाइनल | लॉर्ड्स | शाम 7:00 बजे |
| तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
| 12 जून | इंग्लैंड vs श्रीलंका | एजबेस्टन | रात 11:00 बजे |
| 13 जून | स्कॉटलैंड vs आयरलैंड | ओल्ड ट्रैफर्ड | दोपहर 3:00 बजे |
| 13 जून | ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका | ओल्ड ट्रैफर्ड | शाम 7:00 बजे |
| 13 जून | वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंड | हैम्पशायर बाउल | रात 11:00 बजे |
| 14 जून | बांग्लादेश vs नीदरलैंड | एजबेस्टन | दोपहर 3:00 बजे |
| 14 जून | भारत vs पाकिस्तान | एजबेस्टन | शाम 7:00 बजे |
| 16 जून | न्यूजीलैंड vs श्रीलंका | हैम्पशायर बाउल | शाम 7:00 बजे |
| 16 जून | इंग्लैंड vs आयरलैंड | हैम्पशायर बाउल | रात 11:00 बजे |
| 17 जून | ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश | हेडिंग्ले | दोपहर 3:00 बजे |
| 17 जून | भारत vs नीदरलैंड | हेडिंग्ले | शाम 7:00 बजे |
| 17 जून | दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान | एजबेस्टन | रात 11:00 बजे |
| 18 जून | वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड | हेडिंग्ले | रात 11:00 बजे |
| 19 जून | न्यूजीलैंड vs आयरलैंड | हैम्पशायर बाउल | रात 11:00 बजे |
| 20 जून | ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड | हैम्पशायर बाउल | दोपहर 3:00 बजे |
| 20 जून | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | हैम्पशायर बाउल | शाम 7:00 बजे |
| 20 जून | इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड | हेडिंग्ले | रात 11:00 बजे |
| 21 जून | वेस्टइंडीज vs श्रीलंका | ब्रिस्टल | दोपहर 3:00 बजे |
| 21 जून | दक्षिण अफ्रीका vs भारत | ओल्ड ट्रैफर्ड | शाम 7:00 बजे |
| 23 जून | न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंड | ब्रिस्टल | दोपहर 3:00 बजे |
| 23 जून | श्रीलंका vs आयरलैंड | ब्रिस्टल | शाम 7:00 बजे |
| 23 जून | ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान | हेडिंग्ले | रात 11:00 बजे |
| 24 जून | इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज | लॉर्ड्स | रात 11:00 बजे |
| 25 जून | भारत vs बांग्लादेश | ओल्ड ट्रैफर्ड | शाम 7:00 बजे |
| 25 जून | दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंड | ब्रिस्टल | रात 11:00 बजे |
| 26 जून | श्रीलंका vs स्कॉटलैंड | ओल्ड ट्रैफर्ड | रात 11:00 बजे |
| 27 जून | पाकिस्तान vs नीदरलैंड | ब्रिस्टल | दोपहर 3:00 बजे |
| 27 जून | वेस्टइंडीज vs आयरलैंड | ब्रिस्टल | शाम 7:00 बजे |
| 27 जून | इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड | द ओवल | रात 11:00 बजे |
| 28 जून | दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश | लॉर्ड्स | दोपहर 3:00 बजे |
| 28 जून | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | लॉर्ड्स | शाम 7:00 बजे |
| 30 जून | सेमीफाइनल 1 | द ओवल | शाम 7:00 बजे |
| 02 जुलाई | सेमीफाइनल 2 | द ओवल | रात 11:00 बजे |
| 05 जुलाई | फाइनल | लॉर्ड्स | शाम 7:00 बजे |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने तेजपुर क्रिकेट अकादमी से खेलते हुए 87 गेंदों में 103 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली है। जानिए आशीर्वाद के प्रदर्शन और वैभव के टीम इंडिया चयन की पूरी कहानी।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है! ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और ESPN के एनालिसिस के अनुसार जानें स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड और अर्जेंटीना में से किसके सिर सजेगा जीत का ताज।
भारत के महान शूटर और स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानिए उनके करियर और प्रेरक सफर के बारे में।
BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है। टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है।
भारत में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी को पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में चुना गया है। जानिए पंजाब से बिग बैश लीग के चैंपियन और ऑस्ट्रेलियाई टीम तक के उनके इस दिलचस्प सफर की पूरी कहानी।
ICC Women's T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में हो रहा है। जानें भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, मैच का समय, वेन्यू और भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख।
श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज 2026 का पहला मुकाबला आज यानी मंगलवा को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां भारत ए ने पहले खेलते हुए 277/6 रन बनाए।
मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। डेब्यू मैच में मानव सुथार ने 6 विकेट लिए, वहीं कुलदीप और सुंदर की फिरकी के आगे अफगानी टीम ढेर हो गई।
भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही चमक बिखेरी और वह फाइव विकेट हॉल पूरा करने में सफल रहे। मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सुथार ने यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम का एलान कर दिया है। जैसी उम्मीद की जा रही थी वैसा ही हुआ। वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स की टीम में भी वैभव को जगह मिली है।