चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।

वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
वाशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा इसलिए बेहद खास है क्योंकि 1962 के बाद यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पर खुद पहुंचकर किसी विदेशी मेहमान का स्वागत किया है, जिससे दशकों पुराना कूटनीतिक प्रोटोकॉल टूट गया है।
चीनी राष्ट्रपति के स्वागत में अमेरिकी प्रशासन ने कोई कमी नहीं छोड़ी। बेस पर 100 फीट लंबा लाल कालीन बिछाया गया और 21 जवानों के विशेष सम्मान गार्ड के साथ दोनों देशों के झंडे लिए कलर टीमें तैनात रहीं। इस स्वागत का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी वायुसेना के दो बी-1 सुपरसोनिक बॉम्बर्स का लो-लेवल फ्लाईओवर रहा, जिनकी गड़गड़ाहट से पूरा आसमान गूंज उठा। इसके बाद संक्षिप्त बातचीत के बाद ट्रंप दंपति मरीन वन हेलीकॉप्टर से व्हाइट हाउस लौट आए।
साल 2015 के बाद शी जिनपिंग की यह पहली वाशिंगटन यात्रा है। मई में जब ट्रंप चीन गए थे, तब उन्हें शी चिनफिंग की बजाय उपराष्ट्रपति हान झेंग ने रिसीव किया था। ऐसे में ट्रंप का व्यक्तिगत रूप से पहुंचना केवल दिखावा नहीं, बल्कि इसके पीछे गंभीर रणनीतिक और आर्थिक एजेंडा छिपा है, जिसमें निम्नलिखित अहम मुद्दे शामिल हैं:
व्यापार और टैरिफ: दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक तनाव को कम करना।
प्रौद्योगिकी और एआई: आधुनिक तकनीकी युग में वर्चस्व और नियमों पर मंथन करना।
भू-राजनीतिक मुद्दे: ताइवान का संवेदनशील मुद्दा, ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक संकटों पर चर्चा।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही तनातनी में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। एक अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करे।
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए करीब 3 घंटे बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और ईरान की शर्तों के साथ पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह