प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है। वह एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की सर्वे की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पीएम मोदी को नंबर वन की रेटिंग मिली है, जबकि यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सर्वे में 8वें नंबर पर आए हैं।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है। वह एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट की सर्वे की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पीएम मोदी को नंबर वन की रेटिंग मिली है, जबकि यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सर्वे में 8वें नंबर पर आए हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता के रूप में उभरे हैं। जुलाई 2025 की ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 फीसदी लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है। 7 प्रतिशत लोग इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाए, जबकि 18 प्रतिशत लोगों की राय इससे अलग थी। यह सर्वे 4 जुलाई से 10 जुलाई के बीच किया गया और इसमें 20 से अधिक देशों के नेताओं की रेटिंग शामिल की गई।
इधर, भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी अपनी पोस्ट में इस रिपोर्ट के डेटा को शेयर किया है। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 59 फीसदी है। तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं, जिन्हें 57 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त है। इनके बाद कनाडा के मार्क कार्नी (56 फीसदी) और आस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज (54 फीसदी) आते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 44 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है, लेकिन 50 फीसदी लोग उनके विरोध में हैं। वहीं सबसे कम लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला शामिल हैं, जिन्हें केवल 18 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है, जबकि 74 फीसदी लोग उनसे असंतुष्ट हैं।
दक्षिणपंथी माने जाने वाले अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे, उनके पक्ष में 57 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 6 प्रतिशत लोगों ने कोई राय नहीं दी और 37 प्रतिशत प्रतिभागियों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया।
सबसे कम लोकप्रिय नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला शामिल हैं, जिन्हें केवल 18 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है जबकि 74 प्रतिशत लोग उनसे असंतुष्ट हैं। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी 10वें स्थान पर हैं।
इटली की जॉर्जिया मेलोनी: 40 फीसदी समर्थन, 54 प्रतिशत असंतोष
जर्मनी के फ्रेडरिक मर्ज़: 34 फीसदी समर्थन, 58 प्रतिशत असंतोष
तुर्की के रेचेप तैय्यप एर्दोगन:33फीसदी समर्थन,50 प्रतिशत असंतोष
ब्राजील के लूला द सिल्वा: 32 फीसदी समर्थन, 60 प्रतिशत असंतोष
ब्रिटेन के किएर स्टार्मर: 26 फीसदी समर्थन, 65 प्रतिशत असंतोष
जापान के शिगेरु इशिबा: 20 फीसदी समर्थन, 66 प्रतिशत असंतोष


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।