जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अब आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन पिंपल’ छेड़ दिया है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है। दरअसल, कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने अब आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन पिंपल’ छेड़ दिया है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सेना का ऑपरेशन अभी जारी है। दरअसल, कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं। शुक्रवार को एजेंसियों को घुसपैठ के संबंध में इनपुट मिला। जिसके बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सतर्क सैनिकों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत सावधान हो गए। आतंकियों का पता चलते ही जवानों ने पॉजिशन ले ली और उन्हें घेर लिया जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ को सेना ने ऑपरेशन पिंपल नाम दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि सेना के श्रीनगर में मौजूद चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। इलाके में जब जवानों ने संदिग्ध हरकत देखी तो उन्होंने आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसका परिणाम यह हुआ कि मौके पर सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
इससे पहले भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के जनरल फिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शुक्रवार को जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सेना की आपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जम्मू, कठुआ व सांबा जिलों के अग्रिम इलाकों का दौरा कर भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए सेना द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जोर दिया कि हमारे जवान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।