प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ परिसर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। उज्जैन के विद्वानों द्वारा निर्मित यह घड़ी प्राचीन भारतीय कालगणना पर आधारित है। जानें इसके वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलू

मध्यप्रदेश की 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' देखते हुए पीएम मोदी
काशी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन और प्राचीन भारतीय ज्ञान का प्रतीक 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' आज पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। आम जनता से लेकर देश के शीर्ष नेतृत्व तक इस घड़ी के अनूठेपन और वैज्ञानिक आधार से प्रभावित हैं। अपनी उत्तर प्रदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में इस घड़ी का बारीकी से अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली को समझा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान वहां स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के पास रुककर उसकी पूरी जानकारी ली। यह घड़ी केवल कुछ महीने पहले ही मंदिर परिसर में स्थापित की गई है। गौरतलब है कि इसी महीने की 3 तारीख को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह घड़ी भेंट स्वरूप प्रदान की थी, जिसके अगले ही दिन इसे बाबा विश्वनाथ के आंगन में सुशोभित कर दिया गया।
मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी और महाकाल की नगरी उज्जयिनी से शुरू हुआ यह सफर अब देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुँच रहा है। इस घड़ी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल घंटे और मिनट नहीं बताती, बल्कि भारतीय संस्कृति और विज्ञान का समावेश पेश करती है। यह घड़ी सूर्योदय, सूर्यास्त और ग्रहों की सटीक स्थिति बताती है। शुभ मुहूर्त और चौघड़िया की जानकारी वास्तविक समय में उपलब्ध कराती है। यह ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर समय की गणना करती है।
पश्चिमी घड़ियों के विपरीत, विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का आधार सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक का समय है। इसे उज्जैन के 'महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ' के विद्वानों द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही वर्ष 2024 में उज्जैन के जंतर-मंतर पर दुनिया की पहली डिजिटल वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि उज्जैन को पुन: विश्व का प्राइम मेरिडियन (मुख्य मध्याह्न रेखा) घोषित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि ग्रीनविच मीन टाइम पश्चिमी संस्कृति की देन है, जो आधी रात को दिन की शुरुआत मानता है, जबकि भारतीय संस्कृति में दिन सूर्योदय से शुरू होता है। उज्जैन कर्क रेखा (Tropic of Cancer) पर स्थित है, जो इसे खगोलीय गणनाओं के लिए दुनिया का सबसे सटीक स्थान बनाता है। प्राचीन काल में उज्जैन ही कालगणना का केंद्र था, जिसे अब आधुनिक तकनीक के साथ पुनर्जीवित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ परिसर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। उज्जैन के विद्वानों द्वारा निर्मित यह घड़ी प्राचीन भारतीय कालगणना पर आधारित है। जानें इसके वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पहलू
उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देख इस आग ने विकराल रूप ले लिया और नौवीं मंजिल की आग ने 12वें फ्लोर तक पहुंच गई ।
ओडिशा में बीती देर रात राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस हादसे का शिकार हो गई। बस जैसे ही चांदीपोष स्थित पेट्रोल पंप से निकली, वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के तहत आज सात जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। अब दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बर्द्धमान में वोट पड़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 6332 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस, स्मार्ट स्कूल, हॉकी टर्फ और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शामिल हैं।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। हनीमून के दौरान हुई इस हत्या के मामले में शिलॉन्ग कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया
गुजरात के शहरी निकाय के साथ ही जिला और तालुका पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माने जा रहे हैं। इन चुनावों के नतीजों को जनता का रुझान परखने के अवसर की तरह भी देखा जा रहा है। इन चुनावों की मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू हो गई है।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक की ताजगी भरी सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिला। हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने से पहले पीएम युवाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को जोश से भर दिया।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। आज यानी मंगलवार को सुबह एक विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया। सलीम डोला को हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह