सतना जिले में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जन्म से पांच वर्ष तक के 2.26 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के पहले दिन 28 जून को बूथ पर दवा पिलाई जायेगी। पहले दिन पल्स पोलियो की दवाई से वंचित रहने वाले बच्चों को अगले दिन 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जायेगी। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के 2 लाख 26 हजार 895 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में बूथ, टीमें, वाहन और वैक्सीन की व्यापक व्यवस्था की है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल ने बताया कि अभियान के संचालन के लिये1809 टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं, जहां 1895 टीमें तैनात रहेंगी। अभियान में 3790 टीकाकरण कर्मी और 179 सुपरवाइजर अपनी सेवाएं देंगे। दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 116 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए 2 लाख 49 हजार 585 वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई हैं। वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 2362 वैक्सीन कैरियर एवं कोल्ड चेन सामग्री की व्यवस्था की गई है, जिससे अंतिम छोर तक सुरक्षित रूप से वैक्सीन पहुंचाई जा सके।
जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पल्स पोलियो अभियान की जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, सुमेश द्विवेदी, जितेंद्र वर्मा, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल तथा समस्त बीएमओ, डीपीओ उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने अंतर्विभागीय समन्वय के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह को निर्देशित किया है कि पल्स पोलियो अभियान में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाएं भी टीकाकरण दलों का आवश्यक सहयोग करेंगी।
सबसे अधिक लक्ष्य सतना और मझगवां में
कहां कितने बूथ


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल नगर निगम ने आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियों पर 400 से अधिक लोगों को नोटिस दिए। वहीं, सामान्य कचरे में बायो-मेडिकल वेस्ट मिलाने पर राजीव नगर के बालाजी अस्पताल पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।
कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एसपी द्वारा तीन थानों का प्रभार वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रशासनिक मामलों और प्रारंभिक जांच के बीच बढ़ी उनकी मुश्किलें।
सीधी के गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर लंबित हैं। शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के बैढ़न एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गृह जिले के पास तबादला नहीं होने से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।
एमपी-यूपी सीमा के जंगलों में संदिग्ध असलहाधारियों की गतिविधियों की सूचना से पुलिस अलर्ट हुई। सतना पुलिस ने ग्रामीणों, चरवाहों और किसानों से जानकारी जुटाकर जंगलों में सर्चिंग की और संदिग्धों की तलाश तेज की।
सतना-पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास पुराना रास्ता बंद होने से तीन गांवों की करीब 1500 आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षित आवागमन और स्थायी वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई।
मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। शिक्षक शिक्षा पोर्टल 3.0 पर रोज हाजिरी अपडेट करेंगे, जिससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की निगरानी आसान होगी।