थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
सतना जिले में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। जन्म से पांच वर्ष तक के 2.26 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं।
सतना जिले के अमरपाटन और देवराजनगर में खसरा नियंत्रण एवं टीकाकरण समीक्षा के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी ने लापरवाह एएनएम के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कई स्वास्थ्य केंद्रों में पद रिक्त होने से टीकाकरण प्रभावित है।
डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ वैभव जैन ने सतना जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया। दवा स्टोरों में अव्यवस्था, अनुपयोगी दवाओं का भंडारण और चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
सतना शहर में खसरे के 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 केस राजेन्द्र नगर से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे, टीकाकरण और निगरानी अभियान तेज कर दिया है।
सतना के नागौद ब्लॉक में मीजल्स से दो वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जांच में संक्रमण बड़ी बहन से फैलने की पुष्टि हुई। गांवों में सर्वे और अतिरिक्त टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
सतना जिला अस्पताल में थैलीसीमिया बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले की जांच तेज हो गई है। प्रशासन ने 196 संदिग्ध डोनरों की सूची तैयार कर दोबारा एचआईवी जांच शुरू कराई, जबकि कई डोनरों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ है।
सतना में एनएचएम के 347 संविदा कर्मियों का करीब 6 करोड़ रुपये पीएफ गायब होने का मामला सामने आया है। राज्यस्तरीय टीम ने जांच शुरू कर दी, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज।
सतना में एचपीवी टीकाकरण अभियान में लापरवाही पर 50 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी किया गया। लक्ष्य अधूरा रहने पर वेतन कटौती, निलंबन और अनुबंध समाप्ति की चेतावनी प्रशासन ने दी है।
सतना जिले के 267 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दो वर्षों से 4 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। नाराज सीएचओ ने जिला लेखा प्रबंधक कार्यालय का घेराव कर चेतावनी दी कि मार्च तक भुगतान नहीं हुआ तो ऑनलाइन कार्य बंद करेंगे।






















