राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

शताब्दी वर्ष: राजधानी में स्वयंसेवक एकत्रीकरण
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं चर्चा है कि सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। एकत्रीकरण के माध्यम से भोपाल विभाग में नियमित रूप से संचालित संघ की शाखाओं के वृहद स्वरूप को समाज के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सहभागिता के साथ संघ के सामाजिक कार्यों और आगामी संकल्पों का संदेश भी दिया जाएगा।
समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद
संघ के शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ विजयादशमी 2025 से हुआ है। वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों के जरिए संघ की 100 वर्षों की यात्रा और समाज जीवन में उसके योगदान को सामने रखा जा रहा है। इसके तहत गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन और प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क और संवाद किया गया है।
पंच परिवर्तन पर भी रहेगा फोेकस
शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में संघ की ओर से पंच परिवर्तन के संदेश को प्रमुखता दी जा रही है। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को समाज जीवन में व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रेस के लिए नहीं होगा। इसके बाद शाम को लाल परेड ग्राउंड में होने वाला स्वयंसेवक एकत्रीकरण संघ की शाखाओं के वृहद स्वरूप को समाज के सामने प्रस्तुत करेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव के थाना प्रभारी शहीद दिलीप पुरी ने 2 नवंबर को अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान अदम्य साहस और निष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। विधायक सचिन बिरला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शहीद पुलिस अधिकारी के दोनों बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले पुलिस का बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने डकैत को बानमोर इलाके में पकड़ा है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए भाजपा के तीन निर्वाचित सांसदों को अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। यह पूरा मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन द्वारा दायर चुनाव याचिका से संबंधित है।
चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।