ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित खुरैरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जम्मू-कश्मीर में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान ज्ञान सिंह ने अपनी पत्नी रिंकी जाटव की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ज्ञान सिंह मूल रूप से भिंड जिले के छौंदा गांव का रहने वाला है और 27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाने के लिए छुट्टी लेकर ग्वालियर आया था। घटना वाले दिन ज्ञान सिंह के पिता इलाज कराने भिंड से ग्वालियर आए थे। इलाज के बाद पत्नी रिंकी ने ससुर को वापस भिंड छोड़ने की बात कही, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। ज्ञान सिंह पिता को भिंड छोड़कर जब रविवार रात वापस लौटा, तो उसने रिंकी को फोन पर किसी से बात करते देखा। चरित्र पर संदेह करते हुए आरोपी ने विवाद शुरू कर दिया और तैश में आकर खौफनाक कदम उठा लिया।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जवान ने अपनी पत्नी रिंकी को जमीन पर पटक दिया और उसकी छाती पर पैर रखकर बेरहमी से गला घोंट दिया। यह पूरी दर्दनाक वारदात उनके 14 साल के बेटे दीपू और 12 साल की बेटी प्रियांशी की आंखों के सामने हुई। हत्या करने के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को बेडरूम में रख दिया और पूरी रात खुद भी उसी कमरे में सोता रहा। अगली सुबह यानी सोमवार को तड़के करीब 6 बजे आरोपी ने शव को अपनी कार में रखा और अपने पुश्तैनी गांव छौंदा (भिंड) ले गया।
गांव पहुंचकर आरोपी ज्ञान सिंह ने रिंकी के मायके भीरमपुरा में रहने वाले अपने साले सचिन जाटव को फोन करके झूठी सूचना दी कि रिंकी की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग छौंदा पहुंचे, जहां रिंकी के शरीर और घुटनों पर चोट के गंभीर निशान देखकर उन्हें हत्या का शक हुआ। जब परिजनों ने इस पर सवाल उठाने शुरू किए, तो आरोपी ज्ञान सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसने अपनी 12 साल की बेटी प्रियांशी को भी मुंह बंद रखने की सख्त हिदायत दी थी।
पिता की धमकियों के बावजूद 12 साल की मासूम प्रियांशी ने हिम्मत दिखाते हुए चुपके से अपने मामा सचिन को पूरी घटना का सच बता दिया। बेटी ने खुलासा किया कि पिता ने शक के चलते मां के साथ मारपीट की और बच्चों के सामने ही उनकी हत्या कर दी। राज खुलते ही खुद को घिरता देख आरोपी जवान गांव से फरार हो गया। इसके बाद परिजन शव को कार से लेकर ग्वालियर के मुरार थाने पहुंचे। मुरार थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ बगोली के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और चश्मदीद बच्चों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना होकर भोपाल और दानापुर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रीवा, भोपाल और चर्लपल्ली से इनका संचालन होगा।