चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।

पुलिस को रात मुखबिर से सूचना मिली थी
टोल प्लाजा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आगरा से नागपुर ले जाई जा रही थी खेप
दस्तावेज नहीं मिलने पर ड्राइवर गिरफ्तार
दतिया। स्टार समाचार वेब
चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 286 किलो चांदी रखी मिली। इसके बाद ड्राइवर से चांदी के परिवहन और उसके स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के मुताबिक जब्त चांदी की कीमत पांच करोड़ से अधिक आंकी गई है। चांदी आगरा से नागपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चांदी के साथ कार भी जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।
खेप आगरा से लेकर जा रहा था नागपुर
पुलिस के अनुसार कार ड्राइवर राजस्थान के धौलपुर निवासी ब्रजकिशोर तोमर ने बताया कि उक्त कार राधाकृष्ण कोरियर की है। ड्राइवर चांदी की खेप आगरा से लेकर नागपुर जा रहा था। परिवहन और स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने 286 किलो चांदी और कार जब्त कर ली तथा ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जीएसटी और आयकर विभाग को भी इस कार्रवाई के बारे में सूचना दी है। इतनी बड़ी मात्रा में चांदी के परिवहन को लेकर जांच की जा रही है।

चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह