मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पत्र पर कांग्रेस ने गंभीर कानूनी और तकनीकी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कांग्रेस ने चुनाव नियमों का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री के नामांकन को तुरंत निरस्त करने की मांग की है।
मंगलवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुई नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता जेपी धनोपिया, विधायक हेमंत कटारे और प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने रिटर्निंग ऑफिसर उमेश शर्मा के समक्ष लिखित में आपत्तियां पेश कीं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के शपथपत्र में नियमों की अनदेखी की गई है।
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने दावा किया कि हरदीप सिंह पुरी के शपथपत्र में 100 से अधिक गलतियां हैं। उन्होंने मुख्य आपत्तियां उजागर करते हुए बताया शपथपत्र में प्रत्याशी की पत्नी की आवश्यक जानकारी दर्ज नहीं की गई है। भारतीय कानून के तहत भारतीय रुपए में विवरण देना अनिवार्य है, लेकिन पुरी ने अपनी संपत्ति का विवरण अमेरिकी डॉलर और स्विस फ्रैंक में दिया है। 'द कंडक्ट ऑफ इलेक्शंस रूल्स, 1961' का हवाला देते हुए कटारे ने कहा कि शपथपत्र को मजिस्ट्रेट या नोटरी के सामने विधिवत 'शपथपूर्वक' (Sworn) प्रस्तुत किया जाना चाहिए, जबकि इस पर केवल 'अटेस्टेड' (Attested) लिखा गया है।
कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने भी कहा कि शपथपत्र में 25 से 30 अत्यंत गंभीर त्रुटियां हैं और सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।
स्क्रूटनी के दौरान दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए:
राजकुमार लोहानी (कांग्रेस समर्थित निर्दलीय): फॉर्म-26 की मूल प्रति निर्धारित समय पर व्यक्तिगत रूप से जमा न होने के कारण नामांकन निरस्त किया गया। लोहानी का कहना है कि उन्होंने ई-मेल के जरिए दस्तावेज भेजे थे और अतिरिक्त समय मांगा था, जिसे खारिज कर दिया गया।
कांते सायन्ना (निर्दलीय): नामांकन पत्र में प्रस्तावक का नाम दर्ज न होने के कारण इनका फॉर्म भी खारिज कर दिया गया।
लोहानी ने रिटर्निंग ऑफिसर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पक्षपात का आरोप लगाया कि जब निर्दलीय प्रत्याशी को दस्तावेज जमा करने का समय नहीं मिला, तो भाजपा प्रत्याशी को जवाब देने की मोहलत क्यों दी जा रही है।
कांग्रेस की आपत्तियों के बाद रिटर्निंग ऑफिसर उमेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को अपना पक्ष रखने के लिए शाम 5 बजे तक का समय दिया है। जवाब आने के बाद आपत्तियों पर सुनवाई होगी और नामांकन के भाग्य पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल हरदीप सिंह पुरी का नामांकन लंबित रखा गया है।
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों के विपरीत जाकर कोई एकतरफा फैसला लिया गया, तो कांग्रेस इस मामले को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष चुनौती देगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।
शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
सतना और उचेहरा की पॉक्सो अदालतों ने नाबालिग बालिकाओं से यौन अपराध के दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया। एक को पांच और दूसरे को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
सिद्धार्थ नगर में डेंगू संक्रमित युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के घरों में सर्वे शुरू किया। गर्भवती पत्नी भी संक्रमित मिलीं। रामनगर में एक अन्य युवक की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई।
इंदौर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जारी। जानिए 'पंच परिवर्तन', 1.01 लाख शाखाएं, नशामुक्ति अभियान और Gen-Z पर संघ के रुख के बारे में पूरी जानकारी।
चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, लेकिन लोहरौरा से सोहावल तक अधूरी सड़क और पुलों का निर्माण सतना की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है।
सतना में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन उतैली आईएसबीटी में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया फिलहाल टल गई है। नगर निगम आयुक्त ने बस एसोसिएशन से चर्चा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।