मध्यप्रदेश की बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे 1500-1500 रुपए डालेंगे।

मध्यप्रदेश की बहनों के लिए बड़ी खबर है।
स्थानीय जातना को 184 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की बहनों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी करेंगे। इस बार प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे 1500-1500 रुपए डालेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। इसमें 115 करोड़ रुपए के लोकार्पण के काम शामिल हैं। इसमें सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण (आष्टा), पार्वती नदी पर घाट निर्माण, जावर में नेवज नदी का पुनरुद्धार, मेहतवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिद्दीगंज में उपतहसील भवन, आष्टा में राजस्व कार्यालय और आष्टा-शुजालपुर रोड पर पुल का लोकार्पण किया जाएगा।
69 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
वहीं, मुख्यमंत्री 69 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इसमें स्कूल भवन निर्माण, पुलिस आवास निर्माण, इछावर में छात्रावास निर्माण, सड़कें और सामुदायिक भवन, अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल परियोजना शामिल हैं। आष्टा शहर में भी विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें आरसीसी नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, सब्जी मंडी का विकास और पांडू शिला क्षेत्र का सुंदरीकरण शामिल है।
महिलाओं को बड़ी मदद
लाड़ली बहना योजना में पहले महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 1500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। इस योजना से प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाएं लाभ ले रही हैं। यह योजना महिलाओं के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। हर महीने मिलने वाली राशि से महिलाएं घर खर्च के साथ-साथ छोटी बचत और रोजगार के अवसर भी तलाश पा रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पहला विवाह छुपाकर दूसरी शादी करने के केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने दूसरी शादी और भरण-पोषण से संबंधित एक केस में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि अंतरिम भरण-पोषण तय करते समय कोर्ट पक्षकारों के आचरण और संबंधों की वास्तविकता को ध्यान में रखती है।
देशभर में आंधी-बारिश से पारा नीचे आ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच जाएगा।
ट्विशा शर्मा की मौत के हाई प्रोफाइल केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने केस के मुख्य आरोपित समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरिबाला दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद, दोपहर ठीक 3:39 बजे सीबीआइ की टीम दोनों आरोपियों को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर गांधीनगर सेंट्रल जेल पहुंची।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 52 वर्षीय मरीज के शरीर से एक साथ पित्त नली (Bile Duct) और किडनी का कैंसर सफलतापूर्वक हटा दिया गया। जानिए इस मेडिकल चमत्कार के बारे में।
वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक रूसिया मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट प्रमोट होने के बाद केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
MP High Court ने मंडला की 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 31 सप्ताह के गर्भपात की याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा- गंभीर एनीमिया के कारण पीड़िता की जान को खतरा है, राज्य सरकार उठाएगी बच्चे का जिम्मा।
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने शहपुरा तहसील के राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मटर प्लांट की जमीन के सीमांकन के बदले व्यापारी से घूस मांग रहा था।
इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के जैन मंदिर में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तेलंगाना से 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर।
सतना पुलिस ने चंदन के पेड़ चोरी करने वाले पारधी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चंदन की लकड़ियां, बाइक और पेड़ काटने के उपकरण बरामद हुए।
सतना सिटी कोतवाली परिसर में ड्यूटी के दौरान दो आरक्षकों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को लाइन अटैच कर मामले की जांच सीएसपी को सौंपी।