मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।

55 जिलों की मिट्टी से रोपा गया ‘संकल्प वृक्ष’
15 जनवरी को दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया। इस ऐतिहासिक पहल के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों से एनसीसी कैडेट्स द्वारा लाई गई मिट्टी को कलशों के जरिए एकत्रित कर पौधे में अर्पित किया गया। यह अनूठा प्रयोग मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, एकता और अखंडता का एक मजबूत प्रतीक बनकर उभरा है। इस अवसर पर सीएम ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक तकनीकी नवाचारों को दशार्ने वाली विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिला, युवा, गरीब और किसान वर्गों को देश के विकास की प्राथमिकता में रखा है। इसी सोच के अनुरूप राज्य सरकार ने भी पांच साल के कार्यकाल में हर वर्ष को एक विशेष वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है।
2027 के युवा वर्ष की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा-यह पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि 1 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मध्यप्रदेश की धरती पर सेना दिवस से जुड़े विभिन्न आयोजन होंगे। राज्य सरकार ने हर वर्ष को एक विशिष्ट वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है। इसके तहत जहां 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं आगामी वर्ष 2027 युवा वर्ष होगा। इस युवा वर्ष की शुरुआत भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम से जुड़े आयोजनों के साथ होना प्रदेश के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी और अग्निवीर योजना की सराहना करते हुए कहा कि ये योजनाएं युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संस्कार को मजबूत कर रही हैं।
पहली बार दिखेगी सेना की ताकत
आगामी 15 जनवरी को भोपाल में 79वें सेना दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जो इतिहास में पहली बार राजधानी भोपाल में भव्य स्तर पर संपन्न होगा। इस दौरान आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और जमीन पर आधुनिक भारतीय टैंकों की रफ्तार के साथ सुदर्शन चक्र कोर की कॉम्बैट ड्रिल्स, युद्ध कौशल और सामरिक क्षमताओं का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने विश्वास दिलाया कि सेना दिवस परेड और इन सभी आयोजनों को ऐतिहासिक बनाने में राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को भारतीय सेना के अनुशासन, वीरता और राष्ट्रसेवा की भावना को बहुत करीब से देखने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा।
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका
स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

इधर, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्यप्रदेश विश्वविख्यात धरोहर स्थलों के कारण अपनी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाता है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन के क्षेत्र में प्रदेश लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मध्यप्रदेश अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर राज्य के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह से कागज-रहित (पेपरलेस) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए मध्य भारत में अब तक की सबसे भारी थायरॉयड ग्रंथि निकाली है। 2.96 किलो वजन की यह ग्रंथि निकालने के बाद 45 वर्षीय महिला को 25 साल पुरानी गंभीर बीमारी से राहत मिल गई है।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में सेना दिवस-2027 के आयोजनों का भव्य और अनूठे अंदाज में शंखनाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और सुदर्शन चक्र कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से संकल्प वृक्ष का पौधरोपण किया।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। जानिए केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति, निवेश, आय और गाड़ियों की पूरी जानकारी।
भोपाल में बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को लगभग 35 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अरेरा हिल्स, सर्वधर्म कॉलोनी, दानिश हिल्स और रोशनपुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कटौती का समय और सूची देखें।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। डॉ. मोहन भागवत और 408 प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में शाखा विस्तार, हिंदू सम्मेलन और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 नवंबर को बाजार से 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। जानिए चालू वित्त वर्ष में राज्य की कुल उधारी, जीएसडीपी अनुपात, विकास परियोजनाओं पर खर्च और वित्तीय स्थिति से जुड़े सभी आंकड़े।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल में नामांकन दाखिल किया। जानिए चुनाव कार्यक्रम, विधानसभा के समीकरण और सीएम मोहन यादव का बयान।
रीवा के भाटी गांव में जून से खराब कृषि ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिल जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से रबी की बोनी और सिंचाई प्रभावित है। किसान ने धरने की चेतावनी दी।
रीवा के गोविंदगढ़ में जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख ने अस्पताल, पीएमश्री स्कूल और आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं की जांच, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बच्चों के पोषण पर निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह