सड़क हादसों के लिए डेंजर जोन बन चुके एबी रोड के पास देवास-मक्सी के बीच भैरवाखेड़ी में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। छत भराई करने वाले श्रमिकों से भरा एक मिनी ट्रक सामने से अचानक आए बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार भी चपेट में आ गए।

देवास-मक्सी के बीच भैरवाखेड़ी में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया।
देवास। स्टार समाचार वेब
सड़क हादसों के लिए डेंजर जोन बन चुके एबी रोड के पास देवास-मक्सी के बीच भैरवाखेड़ी में मंगलवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। छत भराई करने वाले श्रमिकों से भरा एक मिनी ट्रक सामने से अचानक आए बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बाइक सवार भी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बाइक सवार और दूसरा मिनी ट्रक सवार शामिल है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। टोंकखुर्द पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, मिनी ट्रक देवास से मक्सी की ओर जा रहा था जिसमें मजदूर बैठे थे और इनको ग्राम चिड़ावद में छत भराई का काम करना था। चिड़ावद से थोड़ा पहले ग्राम भैरवाखेड़ी में अचानक सामने से बाइक पर सवार दो लोग आ गए। इसको बचाने में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में मिनी ट्रक सवार मजदूर दिनेश मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4-5 मजदूर घायल हो गए। वहीं बाइक पर सवार बुजुर्ग शफी व शोहराब ग्राम पोलाय से विजयागंज मंडी गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे, ये भी हादसे में घायल हुए। शफी को गंभीर चोट आई, अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घायल बाइक सवार सोहराब सहित मिनी ट्रक के घायल श्रमिकों का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर टोंकखुर्द थाना प्रभारी आलोक सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को डायल 112 वाहन व पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।