मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्तागिरी फंटे के पास बुधवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में राजस्थान के बाड़मेर निवासी 5 यात्री घायल हुए हैं।

बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्तागिरी फंटे के पास बुधवार सुबह 7 बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में राजस्थान के बाड़मेर निवासी 5 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार गजराज ट्रेवल्स की बस जोधपुर से इंदौर जा रही थी। रतलाम से करीब 27 किलोमीटर दूर रत्तागिरी फंटे के मोड़ पर ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए। पीछे आ रही बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन ट्रक से जा भिड़ा। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी। वहीं सड़क पर मरम्मत के बाद फैली बारीक गिट्टी भी हादसे का कारण मानी जा रही है।
बस का अलगा हिस्सा डैमेज
टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए। अधिकांश यात्री उस समय नींद में थे। दुर्घटना में शेरू पुत्र सोलाराम, अंबाराम पुत्र धुलाराम, राजू पुत्र उगमा, विशाल पुत्र हेमराज और कृष्णा पुत्र जयराम घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही सातरुंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
क्रेन बस को हटाया गया
हादसे घंटे भर बाद पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुधार किया गया। सातरुंडा पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश डाबर ने बताया कि ट्रक के स्टेयरिंग में खराबी आने से अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति बनी, जिससे पीछे चल रही बस टकरा गई। मामले की जांच जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर DPI के बाहर प्रदर्शन किया। 4 साल से जारी भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी जॉइनिंग न मिलने से आक्रोशित हैं अभ्यर्थी।
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 150 साल पुराने मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की चौकीदार ने डंडे से हत्या कर दी। नशे में विवाद के बाद आरोपी ने गुरुद्वारे के अंदर ले जाकर बुजुर्ग की जान ली।
रीवा में बहुमंजिला इमारतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम के पास चौथी मंजिल से ऊपर राहत और बचाव पहुंचाने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। फायर ब्रिगेड की सीमित क्षमता को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा में आवारा और आदमखोर कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच कोष्टा में शेल्टर होम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम डीपीआर तैयार कर रहा है। यहां 200 से 300 कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी।
रीवा के एक होटल में रेंजर और उनकी कथित महिला मित्र को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
सतना के चर्चित परसमनिया गढ़ी गोलीकांड में नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार कथित रूप से राइफल से फायरिंग करती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस जांच और फोरेंसिक कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पुलिस द्वारा की गई फर्जी ड्रग्स बरामदगी के मामले में राजस्थान की कोर्ट ने 90 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। जानें क्या है पूरा मामला।
सतना में नीट परीक्षा और मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और हल्के बल प्रयोग से प्रदर्शनकारियों को रोका। झड़प में युवक कांग्रेस अध्यक्ष घायल हो गए।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने PWD में आरोपी अधिकारी को चीफ इंजीनियर का प्रभार देने पर रोक लगाई। जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव को निष्कलंक अधिकारी की नियुक्ति करने के सख्त निर्देश दिए।
सतना के प्रमुख बाजार क्षेत्र में अधूरे सीवर कार्य और खराब सड़कों से परेशान व्यापारियों की शिकायत पर सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण किया। बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।