मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और शिक्षक संगठनों की लगातार मांग के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। अब यह परीक्षा ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसके चलते परीक्षा एजेंसी में भी बदलाव किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा शिक्षक संगठनों की मांग स्वीकार किए जाने के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा कराने से असमर्थता जताई थी। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने परीक्षा का नया प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे हरी झंडी मिल चुकी है।

अब माशिमं आधिकारिक रूप से नई परीक्षा एजेंसी बन गई है और परीक्षा तैयारियों में जुट गई है। माशिमं जल्द ही परीक्षा का विस्तृत प्लान तैयार कर प्रश्न-पत्रों की छपाई की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके अलावा, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अब तक वसूली गई फीस को माशिमं को ट्रांसफर किया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव टाइप) पैटर्न पर ऑफलाइन आयोजित होगी, जिससे शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा।
वर्तमान शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर तय की गई थी। चूंकि परीक्षा एजेंसी बदल चुकी है और प्रक्रिया नए सिरे से आगे बढ़ रही है, इसलिए आवेदन की आखिरी तारीख में एक हफ्ते से 15 दिन की वृद्धि होना तय माना जा रहा है। इस संबंध में आधिकारिक फैसला एक-दो दिनों में ले लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, परीक्षार्थियों को कम से कम दूरी वाले परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, केंद्रों की संख्या पूरी तरह से कुल प्राप्त होने वाले आवेदन फॉर्म्स की संख्या पर निर्भर करेगी। अधिक आवेदक होने पर केंद्रों का दायरा बढ़ाया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। कुत्ते ने महज 6 घंटे के भीतर 26 लोगों को काटकर घायल कर दिया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक यह आवारा कुत्ता मुख्य बाजार में घूम-घूमकर राहगीरों और वाहन चालकों पर हमला करता रहा।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सभी विभागों में वर्षों से लंबित पड़े अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित समाधान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाने का बड़ा निर्णय लिया है। हाल ही में सरकार द्वारा चलाई गई पदोन्नति प्रक्रिया के फलस्वरूप विभिन्न कार्यालयों में नए पद रिक्त हुए हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।