पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के निकट महिन्द्रा पिकअप और ट्राले की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पिकअप में सवार करीब 25 लोग जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे।

गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर
पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्राला के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर

फिरोजपुर। स्टार समाचार वेब
पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के निकट महिन्द्रा पिकअप और ट्राले की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पिकअप में सवार करीब 25 लोग जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। यह हादसा जंगा वाले मोड़, फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी में सवार लोग किसी परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान जब वाहन जंगा वाले मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे घोड़ा ट्राला के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई लोग अंदर ही फंस गए।
3.30 बजे रवाना हुआ था परिवार
पिकअप में मौजूद अंशप्रीत ने बताया कि सुबह 3:30 बजे वह घर से अस्थियां लेकर करीब 25 लोग रवाना हुए थे। रास्ते में गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद वह जैसे ही जनगांव वाला मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क के बीच में खड़े ट्राले से अचानक उनकी पिक अप गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती की उनकी गाड़ी पलट गई पिकअप के ऊपर छत भी डाल रखी थी जिसमें कुछ पारिवारिक सदस्य हैं बैठे हुए थे।
आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया
आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद एंबुलेंस और अन्य साधनों की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।कुछ लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया।
कई मरीजों की हालत गंभीर
सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि कई मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। साथ ही मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़िए....
कर्नाटक: कार और लॉरी की टक्कर... हादसे में पांच लोगों की मौत... वाहन के उड़ गए परखच्चे
गुजरात में हादसा: आधी रात ट्रक की टक्कर के बाद बस में लगी आग...चार लोग जिंदा जले

बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह