मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बीती देर रात ताला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात ही जबलपुर रेफर किया गया है।
मध्य प्रदेश में कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया है। वे पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में वो घायल हो गए।
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में कैंडी गांव के पास कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भोपाल-इंदौर हाईवे पर सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में अरनिया गाजी जोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर से भोपाल आ रही चौहान ट्रेवल्स की बस यात्री को उतार रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार चार्टर्ड बस ( एमपी 09 एएम 6115) ने टक्कर मार दी।
सीधी जिले के जोगीपुर बाईपास पर तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में आकर बाइक सवार अन्नपूर्णा विश्वकर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल, रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग की।
कटनी जिले की एक गर्भवती महिला के साथ दमोह में गैंगरेप और हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रेमी और उसके भाई ने दुष्कर्म कर महिला को खाई में धकेल दिया, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता जबलपुर रेफर, आरोपी गिरफ्तार।
सतना जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों में 31 बच्चों की मौत हुई और 64 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया। सुविधाओं की कमी, न्यूरोसर्जन का अभाव और ओवरलोडेड बेड्स इस संकट के प्रमुख कारण हैं।



















