बॉलीवुड में पिछली बार जब एक रोमांटिक फिल्म आई थी, तब उसने हर किसी को थिएटर की तरफ पहुंचने पर मजबूर किया था। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। लोगों में इसका क्रेज सभी ने देखा है।

11 दिन बाद 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
अनन्या और लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर किया जा रहा पसंद
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड में पिछली बार जब एक रोमांटिक फिल्म आई थी, तब उसने हर किसी को थिएटर की तरफ पहुंचने पर मजबूर किया था। अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर सैयारा 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। लोगों में इसका क्रेज सभी ने देखा है। अब लगता है करण जौहर भी वही जादू अपनी नई फिल्म चांद मेरा दिल से दोहराना चाहते हैं। चांद मेरा दिल फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी हैं, जो एक रोमांटिक-ड्रामा है। इस फिल्म का कुछ महीने पहले टीजर आया था, जिसने लोगों के बीच प्लॉट को लेकर कंफ्यूजन पैदा की थी, लेकिन फिर मेकर्स ने फिल्म के गानों को रिलीज करना शुरू किया, जिससे इसकी चर्चा तेज हुई। अब रिलीज से महज 11 दिन पहले, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो देखने में प्रॉमिसिंग लग रहा है। अब देखना होगा कि 22 मई को फिल्म किस तरह परफॉर्म करती है।

दो लवर्स का ब्रेकअप
फिल्म के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस बार कहानी दो लवर्स चांदनी और आरव की है, जो कॉलेज टाइम से एक साथ हैं। उनके बीच एक-दूसरे को लेकर बेहद प्यार है और वो अपनी लाइफ को लेकर सीरियस हैं, लेकिन तभी उनकी लाइफ में ऐसा कुछ हो जाता है, जिससे वो दोनों ही बिखर जाते हैं और फिर उनका ब्रेकअप हो जाता है।
रोमांस के साथ लव स्टोरी
अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर रोमांस के साथ-साथ ड्रामा और एक्शन से भी भरा हुआ है। एक सीन में लक्ष्य, अनन्या पर हाथ उठाते नजर आते हैं जिसके बाद दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती है। ट्रेलर के दौरान एक दूसरे सीन में लक्ष्य की पिटाई हो रही होती है। यानी इसमें रोमांस के साथ-साथ ट्रैजिक लव स्टोरी भी होगी।
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी चांद मेरा दिल की कहानी दोस्ती, प्यार और हार्टब्रेक के इर्द-गिर्द घूमती है। 2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत ही 'Sorry' से होती है। आरव से एक ऐसी गलती हो जाती है जिसे माफ करना चांदनी के लिए मुमकिन नहीं है। आरव एक सेकंड चांस के लिए बार-बार उसे अप्रोच करता है, लेकिन उसने प्यार के ऊपर अपना सम्मान चुना।
फिल्म का ट्रेलर पसंद आया
हालांकि चांद मेरा दिल फिल्म का ट्रेलर कई लोगों को बॉलीवुड की हालिया सुपरहिट फिल्मों की झलक दिखा रहा है। इसमें सैयारा जैसे मैजिक को दोहराने के साथ-साथ शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह जैसा वॉइलेंस भी दिखाने की कोशिश हुई है। ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में इन फिल्मों के अलावा, हॉलीवुड की फिल्मों के भी नाम मेंशन किए गए हैं। देखा जाए तो जनता को अनन्या-लक्ष्य की फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है। लास्ट में श्रेया घोषाल की आवाज में फिल्म का टाइटल ट्रैक किसी सरप्राइज की तरह था।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। अनन्या की दोस्त सुहाना खान (Suhana Khan), सीमा सजदेह, डायना पेंटी समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। लोग फिल्म के ट्रेलर को खूबसूरत बता रहे हैं।
यह भी पढ़िए...
प्रभास की 'द राजा साब' ट्रेलर 2.0: हिप्नोटिज्म और रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर-कॉमेडी का तड़का
Kapil Sharma Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Release Date | कपिल शर्मा की नई फिल्म का ट्रेलर आउट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।