×

फिर पाकिस्तान के 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय... सीमा पर बढ़ी चौकसी 

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

By: Arvind Mishra

Dec 23, 20251:39 PM

view6

view0

फिर पाकिस्तान के 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय... सीमा पर बढ़ी चौकसी 

बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

  • श्रीनगर से कश्मीर तक 80 गांवों में घर-घर शुरू की गई तलाशी
  • घुसपैठ रोकने के लिए कश्मीर पुलिस-सेना का संयुक्त अभियान
  • उधमपुर में आतंकवादी दिखने के बाद सेना ने लिया बड़ा एक्शन

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह सर्चिंग बॉर्डर एरिया के 80 से ज्यादा गांवों में चलाया जा रहा है। सेना को खुफिया इनपुट मिले थे कि आतंकी संगठन घने कोहरे, सर्द मौसम और दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर यह बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है। दरअसल, हाल ही में बीएसएफ के अधिकारी ने खुलासा किया था कि भारत की ऑपरेशन सिंदूर के बाद नुकसान झेलने के बावजूद पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू क्षेत्र के सामने 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय कर दिए हैं। इनमें से 12 लॉन्च पैड सियालकोट और जफरवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हैं, करीब 60 लॉन्च पैड एलओसी के पास सक्रिय बताए गए हैं। इसके बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।

दो आतंकी जंगल में भागे

रविवार को मजालता के जंगलों में तब शुरू किया गया जब दो आतंकवादियों के एक घर से खाना लेकर पास के जंगल में भागने की खबर मिली थी। आतंकी शाम करीब 6:30 बजे चोरे मोतु गांव में मंगतु राम के घर गए थे।

जवान हर घर दे रहे दबिश

जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जैसे संवेदनशील सीमावर्ती जिलों में जवान घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं। बाबर नाला, पालोरा, त्रेयाल, मनसर और चिल्ला डांगा जैसे इलाकों में तलाशी ली जा रही है। अखनूर सेक्टर के प्रगवाल और आसपास के गांवों में भी सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

मंजाकोट में व्यापक अभियान

जम्मू जिले में पंसर, मनियारी, पहाड़पुर, तप्पन, मरीड़, तरनाह नाला, बैन नाला और किशनपुर कांडी समेत कई गांवों में तलाशी जारी है। अमीराकदल और महाराजा बाजार के घनी आबादी वाले इलाकों में एक्सप्लोसिव, हथियार, और एम्युनिशन की तलाश के लिए स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर को लगाया गया। राजौरी के थानामंडी और मंजाकोट में व्यापक अभियान जारी है।

लाल चौक तक हुई सर्चिंग

एंटी-सैबोटेज चेकिंग और सर्च बख्शी स्टेडियम के पास के इलाकों में की गई, जो कश्मीर में रिपब्लिक डे और इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन की मेन जगह है। लाल चौक का मशहूर क्लॉक टावर, जो पिछले चार सालों में टूरिस्ट हब बन गया है, अमीराकदल से भी थोड़ी ही दूर है, वहां सर्चिंग की गई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

सोनिया गांधी: नागरिकता से पहले ‘मतदाता’ पर 21 को होगी सुनवाई

नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज पर विवाद को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपने खिलाफ दाखिल रिवीजन पिटीशन पर लिखित जवाब पेश किया है। सोनिया गांधी की ओर से दाखिल जवाबी हलफनामे पर अदालत अब 21 फरवरी को अगली सुनवाई करेगी।

Loading...

Feb 07, 20261:23 PM

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

आतंकी की नापाक चेतावनी... आगरा को लगाएंगे आग और दहलाएंगे दिल्ली 

कश्मीर सॉलिडैरिटी डे पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली-आगरा और ढक्कन समेत भारत के दूसरे बड़े शहरों पर हमले की खुली चेतावनी दी है।

Loading...

Feb 07, 202612:55 PM

महाराष्ट्र: चार दशक बाद... भाजपा की रितु होंगी बीएमसी की महापौर

महाराष्ट्र: चार दशक बाद... भाजपा की रितु होंगी बीएमसी की महापौर

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में परिणाम जारी होने के बाद जारी खींचतान आज थम गई। जी हां... बीएमसी चुनाव में जीत के बाद अब मेयर को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है। मुंबई की मेयर बीजेपी की रितु तावड़े होंगी। जबकि डिप्टी मेयर शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे।

Loading...

Feb 07, 202612:01 PM

 पीएम बोले- मेक इन इंडिया को मिलेगी मजबूती, रोजगार के खुलेंगे द्वार

 पीएम बोले- मेक इन इंडिया को मिलेगी मजबूती, रोजगार के खुलेंगे द्वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के लिए नए घोषित फ्रेमवर्क की तारीफ करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाता है। दरअसल, पीएम ने एक्स पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा-भारत और अमेरिका के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।

Loading...

Feb 07, 202611:23 AM

पाक को झटका: अमेरिकी नक्शे में पीओके सहित पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का

पाक को झटका: अमेरिकी नक्शे में पीओके सहित पूरा जम्मू-कश्मीर भारत का

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड समझौते को लेकर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने आधिकारिक बयान भी साझा किए हैं। इस बीच पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है, जिसमें पीओके भी शामिल है।

Loading...

Feb 07, 202610:54 AM