दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।

तीन अभिनेता को नोटिस अलग-अलग जगहों पर दिए गए थे
मुंबई। स्टार समाचार वेब
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। शाहरुख खान जिन्हें इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी दिया गया था, उन्होंने अभी तक रेगुलेटर को जवाब नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र एफडीए को अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से जवाब मिल गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
विवाद पर एक नजर
यह विवाद विमल के एक ऐड से जुड़ा है जिसमें अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ हैं। यह ऐड ब्रांड के इलायची वेरिएंट को प्रमोट करता है, जबकि महाराष्ट्र एफडीए ने खबर दी है कि यह ऐड पान मसाला का इनडायरेक्ट प्रमोशन हो सकता है क्योंकि विमल ब्रांड का इस प्रोडक्ट से जुड़ाव है।
नोटिस में रोक का किया जिक्र
रेगुलेटर के कारण बताओ नोटिस में कहा गया है, उस विज्ञापन की जांच करने पर, पहली नजर में ऐसा लगता है कि विज्ञापन विमल ब्रांड को प्रमोट करता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे महाराष्ट्र राज्य में एफएसएस एक्ट, 2006 के सेक्शन 30(2) के तहत महाराष्ट्र राज्य के फूड सेफ्टी कमिश्नर द्वारा जारी 13 जुलाई, 2026 के प्रोहिबिशन आॅर्डर में बताई गई तारीख से एक साल के लिए बनाने, स्टोर करने, ट्रांसपोर्टेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर रोक है।
सबको अलग जगह पर नोटिस मिले
अभिनेताओं को नोटिस अलग-अलग जगहों पर दिए गए थे। अजय देवगन को नोटिस उनके जुहू वाले घर पर मिला, जबकि शाहरुख खान को बांद्रा में मन्नत में मिला। टाइगर श्रॉफ को नोटिस टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी के आफिस में मिला। यह डेवलपमेंट पान मसाला से जुड़े ब्रांड्स के सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट और सरोगेट एडवरटाइजिंग को लेकर चल रही चर्चा के बीच हुआ है।
तीनों एक्टर अभी तक चुप
इस मुद्दे पर तीनों एक्टर्स ने अब तक पब्लिकली चुप्पी बनाए रखी है। न तो अजय देवगन, न ही शाहरुख खान और न ही टाइगर श्रॉफ ने शो कॉज नोटिस या एफडीए को दिए गए जवाबों पर कोई सीधा स्टेटमेंट या कमेंट जारी किया है। अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के अपने-अपने जवाबों की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं, जबकि शाहरुख खान के नोटिस पर जवाब का इंतजार है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।