बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
ओडिशा के छह जिलों में स्कूल बंद, हाई अलर्ट
विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए ओडिशा के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने अब तक 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 8 जिलों में 2.04 लाख से ज्यादा संवेदनशील लोगों की पहचान की गई है। राहत और बचाव कार्यों के लिए भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियां राज्य प्रशासन के साथ मिलकर मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। वहीं रेलवे ने गुरुवार को तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है।
तटीय राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा
तूफान का सबसे अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में देखने को मिलेगा। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है, जहां तूफान नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच दस्तक दे सकता है। ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में जलभराव व भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उत्तरी तमिलनाडु, चेन्नई, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
छह राज्यों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट
अकवान का असर तटीय इलाकों के साथ-साथ देश के अंदरूनी राज्यों में भी दिखाई देगा। तेलंगाना के पूर्वी हिस्सों में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश से स्थानीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है, जबकि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्वी व पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम में तेज बारिश के आसार हैं। इसी तरह 20 और 21 नवंबर को झारखंड, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी-उत्तरी हिस्सों और बिहार के गया व नवादा समेत 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश का असर रह सकता है, जिसे देखते हुए सभी संबंधित राज्यों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

केरलम के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के प्रभावित इलाकों में 18,600 से अधिक पक्षियों को मारा गया और 28,040 अंडों के साथ-साथ करीब 100 किलो पोल्ट्री फीड भी नष्ट किया गया।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नीतियों और वहां की सेना की भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए इस्लामाबाद को अपनी करतूतों से बाज आने की स्पष्ट हिदायत दी है।इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, महिलाओं की भागीदारी और किम्बर्ली प्रोसेस के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठाए।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 253 पर निजी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
बिहार के बेतिया में जदयू नेता राजेश कुशवाहा (राजू कुशवाहा) के गोल्ड शोरूम में दिन दहाड़े 8 बदमाशों ने 30 से 40 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे लंबी बैठक हुई। इस दौरान 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप, गरीबी उन्मूलन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन समीक्षा की गई।
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging a Journey of Love' पर महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। किताब में वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है।
बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह