उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 253 पर निजी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

पुलिस और राहत टीमें मौके पर, बचाव कार्य जारी
आजमगढ़। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सुबह धुंध के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी बस सामने चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इसके बाद बस के पीछे आ रहीं कई गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती चली गईं। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। सुबह धुंध के कारण दृश्यता कम होने से निजी बस चालक सामने चल रहे ट्रेलर को देख नहीं सका और बस सीधे उसमें जा घुसी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पीछे से आ रहे वाहनों में भी टक्कर होती चली गई। हादसे में दो बस, पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हुए। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया
हादसे की सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी प्रदीप मिश्र समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।

केरलम के अलप्पुझा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के प्रभावित इलाकों में 18,600 से अधिक पक्षियों को मारा गया और 28,040 अंडों के साथ-साथ करीब 100 किलो पोल्ट्री फीड भी नष्ट किया गया।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान आज दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विशाखापट्टनम के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की नीतियों और वहां की सेना की भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए इस्लामाबाद को अपनी करतूतों से बाज आने की स्पष्ट हिदायत दी है।इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, महिलाओं की भागीदारी और किम्बर्ली प्रोसेस के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर भी गंभीर सवाल उठाए।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 253 पर निजी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
बिहार के बेतिया में जदयू नेता राजेश कुशवाहा (राजू कुशवाहा) के गोल्ड शोरूम में दिन दहाड़े 8 बदमाशों ने 30 से 40 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की साढ़े तीन घंटे लंबी बैठक हुई। इस दौरान 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप, गरीबी उन्मूलन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर गहन समीक्षा की गई।
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging a Journey of Love' पर महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। किताब में वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद गहरा गया है।
बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह