अमेरिका अपनी आजादी के 250वें वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम ने कुछ देर के लिए कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी कर दी। हालांकि, कई घंटो की देरी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन दिया। अब लोग ऐतिहासिक आतिशबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं।

वॉशिंगटन में अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी
राजधानी जगमगाई:न्यूयॉर्क में एयर शो और मियामी में कॉन्सट
आजादी के 250 साल पूरे, आतिशबाजी के बीच फिर बारिश

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका अपनी आजादी के 250वें वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस बीच वॉशिंगटन डीसी में खराब मौसम ने कुछ देर के लिए कार्यक्रमों की रफ्तार धीमी कर दी। हालांकि, कई घंटो की देरी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना संबोधन दिया। अब लोग ऐतिहासिक आतिशबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहे भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। पूरे दिन मौसम की खराबी के कारण कार्यक्रम प्रभावित रहा और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रंप ने कहा कि पिछले ढाई सौ वर्षों से अमेरिका पूरी दुनिया के लिए उम्मीद, विश्वास, रोशनी और गर्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईश्वर की कृपा से देश आगे भी यही भूमिका निभाएगा और पहले से अधिक मजबूत बनेगा। ट्रंप ने कहा 1776 से लेकर जुलाई 2026 तक अमेरिका ने दुनिया को दिखाया है कि वह अत्याचार पर जीत हासिल कर सकता है और आजादी की रक्षा कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि आज अमेरिका पहले से अधिक मजबूत, स्वतंत्र, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

वोटिंग नियम सख्त करने की वकालत
राष्ट्रपति ट्रंप ने सैल्यूट टू अमेरिका कार्यक्रम के दौरान सेव अमेरिका एक्ट को पारित कराने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि हर मतदाता के लिए नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होना चाहिए। ट्रंप ने डाक मतपत्रों को केवल बीमारी, दिव्यांगता, सैन्य तैनाती या यात्रा जैसी विशेष परिस्थितियों तक सीमित करने की बात कही। उनका दावा था कि इससे चुनाव में गड़बड़ी रुकेगी। हालांकि अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के पास इस विधेयक को पारित कराने या फिलीबस्टर नियम खत्म करने के लिए आवश्यक समर्थन फिलहाल मौजूद नहीं है।

साम्यवाद साम्यवाद हमेशा असफल रहा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में साम्यवाद यानी कम्युनिज्म पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि साम्यवाद हमेशा असफल रहा है और यह अमेरिकी व्यवस्था के बिल्कुल विपरीत है। ट्रंप ने इसे कैंसर की तरह बताते हुए कहा कि ऐसे खतरे को शुरुआत में ही खत्म कर देना चाहिए। अमेरिका कभी भी अपनी आजादी किसी के हाथ में नहीं जाने देगा और देश में साम्यवाद के लिए कोई जगह नहीं है। ट्रंप ने भाषण में अभिव्यक्ति की आजादी, धर्म की स्वतंत्रता और कानून के समक्ष समान न्याय जैसी संवैधानिक स्वतंत्रताओं का भी उल्लेख किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करते हुए लगभग 2 लाख बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी कर ली है। साथ ही, H-1B वर्क वीजा पर $103,265 की भारी फीस का प्रस्ताव रखा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। यह कदम चीन पर वैश्विक बाजार में कम कीमत वाले सामान की बाढ़ लाने के आरोप के बाद उठाया जा रहा है। प्रस्तावित शुल्क 7.5 फीसदी हो सकता है।
पाकिस्तान में गहराते ऊर्जा संकट के चलते इस्लामाबाद, रावलपिंडी और कराची जैसे बड़े शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन शहरों में लोग भारी बिजली कटौती से परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति आर्थिक राजधानी कराची की है, जहां रोजाना 12-12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है।
कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित ऑडियो लीक हुआ है। ऑडियो में बराड़ ने ड्रग्स रैकेट और युवाओं के शोषण का हवाला देते हुए हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।
जापान में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी टोक्यो समेत पूर्वी जापान के कई इलाकों में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप के कारण 23 लोग घायल हुए हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं।
पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने भारत पर सिंधु जल समझौते को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर सकता है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही हैं। वह सितंबर में 1946 के बाद से इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं।
कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों में बड़ा तनाव पैदा हो गया है। कनाडा ने अमेरिका के साथ जारी अपनी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को पूरी तरह से रोक दिया है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन द्वारा अंतिम क्षणों में प्रस्तावित शर्तों को अनुचित और कनाडाई अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए यह फैसला लिया।
अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 8 लोगों को ले जा रहा रिमोट रडार साइट के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिफा अस्पताल में छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी विस्तृत जांच की।