अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

तड़के चार बजे हिरासत में लिया, फिर दो घंटे बाद छोड़ा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। गुरुवार सुबह करीब 3:45 बजे इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई।
दुष्यंत गौतम की नियुक्ति का विरोध
अंकिता का परिवार इस मामले में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की भूमिका पर लगातार सवाल उठाता रहा है। हाल ही में दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में परिवार इंडिया गेट पर धरने पर बैठा था। बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अंकिता के परिवार के समर्थन में धरने पर पहुंचे थे।
अंकिता के माता-पिता की चेतावनी
हिरासत से छूटने के बाद अंकिता के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द नहीं की गई और बेटी को इंसाफ नहीं मिला, तो पूरे देश में दोबारा प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। वहीं, अंकिता की मां ने कहा कि यदि उन्हें धरना स्थल पर नहीं बैठने दिया गया, तो वे घर पर ही भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
एक नजर में अंकिता हत्याकांड
अंकिता उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। सितंबर 2022 में एक वीआईपी को विशेष सेवाएं देने से इंकार करने पर उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि संबंधित वीआईपी की पहचान आज भी सार्वजनिक नहीं है। 18 सितंबर 2022 को लापता हुई अंकिता का शव 24 सितंबर 2022 को चिल्ला नहर से बरामद किया गया था।
तीन को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों (सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता) को गिरफ्तार किया गया था। कोटद्वार की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज रीना नेगी ने 30 मई 2025 को इन तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह