मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद वाहन जीप लहराते हुए करीब 100 मीटर तक बेकाबू होकर एक घर में घुसकर पलट गया।

अनूपपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा अंतर्गत बिजुरी थाना क्षेत्र के पास बेंलिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार की सुबह बेंलिया की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद वाहन जीप लहराते हुए 100 मीटर तक बेकाबू होकर एक घर में घुसकर पलट गई।
इस हादसे में स्कार्पियो सवार लोगों की भी मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। बाइक चालक की पहचान गाड़ी के नंबर से निगवानी निवासी अमृत लाल चौधरी के रूप में हुई। वह बैंड बजाने के काम से मरवाही जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निकटतम अस्पताल रवाना किया। शुभम अहिरवार, राहुल केवट, सौरभ प्रधान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो की बिजली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कोतमा व बिजुरी अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाह सीएसपी और 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पांढुर्णा के तिगांव हाईवे पर बीती देर रात 12 बजे फोरलेन सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी तीन मासूम बेटियां घायल हो गईं। परिवार देवियों के दर्शन कर अपने गांव चाटवा लौट रहा था।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बीती देर रात एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसा लगभग 1:30 बजे छिनोर की तरफ से आने वाली सड़क पर हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।