देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।

साल 2025 में टूटे रिकॉर्ड, सैटेलाइट आंकड़ों से हुआ खुलासा
वर्ष 2025 में प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 1,520 घटनाएं
भोपाल। स्टार समाचार वेब
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए। जहां वर्ष 2021 से पहले साल भर में 5,000 मामले भी सामने नहीं आते थे। वहीं पिछले कुछ वर्षों में इनमें लगातार भारी इजाफा हुआ है। इस स्थिति के कारण न केवल मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार कम हो रही है, बल्कि सर्दियों के मौसम में लोगों का सांस लेना भी दूभर होता जा रहा है।
एक माह में 350 घटनाएं दर्ज
उपग्रह आधारित आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में पराली जलाने की 16,074 घटनाएं हुईं, जो 2025 में बढ़कर 17,067 पर पहुंच गईं। सैटेलाइट डेटा होने के कारण इन आंकड़ों में किसी भी तरह की गफलत की गुंजाइश नहीं है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच ही प्रदेश में 350 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जो एक बार फिर देश में सर्वाधिक हैं।
प्रबंधन का कोई ठोस विकल्प नहीं
नवंबर के महीने में कोहरे और धुएं के मिलने से कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब या बहुत खराब श्रेणी में पहुंच जाता है। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर एफआईआर, जुर्माने और बैठकों का दौर चलता है, लेकिन सरकार की ओर से किसानों को पराली प्रबंधन का कोई ठोस विकल्प न मिल पाने के कारण ये आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। यदि समय रहते पुख्ता रोकथाम के उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है।
2021 से 25 तक राज्यों में पराली की घटनाओं के आंकड़े
| राज्य | 2021 | 2022 | 2023 | 2024 | 2025 |
| मध्य प्रदेश | 8,160 | 1,737 | 12,560 | 16,074 | 17,067 |
| पंजाब | 71,304 | 49,922 | 36,663 | 10,887 | 5,114 |
| हरियाणा | 6,984 | 3,661 | 2,303 | 1,389 | 662 |
| उत्तर प्रदेश | 4,242 | 3,017 | 3,996 | 5,769 | 7,290 |
| राजस्थान | 1,350 | 1,268 | 1,775 | 2,762 | 2,890 |
| कुल योग | 92,407 | 56,157 | 57,242 | 36,893 | 33,028 |
नोट: आंकड़े भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पोर्टल के अनुसार प्रत्येक वर्ष 30 नवंबर तक के हैं। इसमें सर्वाधिक मामलों वाले प्रमुख राज्यों को शामिल किया गया है।
| वर्ष | तारीख | घटनाएं |
| 2021 | 16 नवंबर | 660 |
| 2022 | 8 नवंबर | 783 |
| 2023 | 5 नवंबर | 698 |
| 2024 | 13 नवंबर | 1,124 |
| 2025 | 16 नवंबर | 1,520 |
फेफड़ों और स्वास्थ्य पर मंडराता खतरा
चिकित्सक विशेषज्ञों के अनुसार, पराली के धुएं और कोहरे के मिलने से बनने वाला स्मोग श्वसन तंत्र के लिए अत्यंत घातक है। यदि कोई व्यक्ति 15 वर्षों तक ऐसे प्रदूषित माहौल में रहता है, तो उसके फेफड़ों की कार्यक्षमता 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है। इस दौर में अस्पतालों की ओपीडी में सांस और फेफड़ों के मरीजों की संख्या में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जाती है। एलर्जी से पीड़ित लोगों को अस्थमा या निमोनिया जैसी गंभीर समस्याएं घेर लेती हैं। इसके अलावा, लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है, जिससे अन्य संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है।
पराली जलाने वालों को भेज दो जेल... दूसरे किसानों को मिलेगा सबक

देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा के बैनर तले आयोजित एक विशाल प्रदर्शन के दौरान तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच शिवपुरी से भाजपा के विधायक देवेंद्र जैन भी पहुंचे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह