सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई को आदेश दिया है कि वह अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़े कंपनियों को दिए गए सरकारी ठेकों की प्रारंभिक जांच दो सप्ताह के भीतर शुरू करे।

प्रारंभिक जांच दो सप्ताह के भीतर शुरू करे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सुप्रीम कोर्ट ने आज सीबीआई को आदेश दिया है कि वह अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़े कंपनियों को दिए गए सरकारी ठेकों की प्रारंभिक जांच दो सप्ताह के भीतर शुरू करे। न्यायाधीश विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जांच में 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2025 तक राज्य में हुए सभी सार्वजनिक कार्यों, ठेकों और वर्क आदेश की समीक्षा शामिल होगी। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सीबीआई इस मामले की स्थिति रिपोर्ट 16 हफ्तों के भीतर सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करे। अदालत ने यह आदेश फरवरी 17 को मामले की सुनवाई के दौरान सुरक्षित रखा था।
सीएम के परिवार को सरकारी ठेका
मामले में प्रस्तुत याचिकाओं में दावा किया गया है कि पिछले 10 वर्षों में चार कंपनियों को, जो सीएम पेमा खांडू के परिवार से जुड़ी हैं, करीब 1,270 करोड़ रुपए के सरकारी ठेके दिए गए। याचिकाकर्ता एनजीओ, सेव मोन रीजन फेडरेशन और वॉलंटरी अरुणाचल सेना के वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट को बताया कि सीएम के परिवार से जुड़े ठेकों में स्पष्ट कॉन्फ्लिक्ट आफ इंटरेस्ट पाया गया।
अब दूध का दूध... पानी का पानी...
इस मामले में सीएम पेमा खांडू, उनके पिता दोरजी खांडू की दूसरी पत्नी रिंचिन ड्रिमा और भतीजा त्सेरिंग ताशी को पार्टी प्रतिवादी बनाया गया है। दोरजी खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अप्रैल 2011 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनका निधन हुआ था। याचिका में यह भी बताया गया कि रिंचिन ड्रिमा की कंपनी, ब्रांड ईगल्स को कई सरकारी ठेके मिले, जो विवादित और पारिवारिक संबंधों के कारण सवाल उठाते हैं। सुप्रीम कोर्ट की इस कार्रवाई से अब राज्य में सरकारी ठेकों में पारदर्शिता और सीएम परिवार के ठेकों की कानूनी जांच संभव हो सकेगी।
यह भी पढ़िए...
सुप्रीम आदेश- आवासीय भूखंडों पर चल रहे स्कूल और नर्सिंग होम करो सील


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली करारी हार से ममता बनर्जी अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह और बढ़ती दिख रही है।
उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में तेज रफ्तार स्लीपर बस चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में बैठे बिहार के एक दारोगा व कैदी समेत छह की मौत हो गई।
CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पेज की CBI जांच कराने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया है। इंस्टाग्राम पर इस पेज के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं।
Monsoon Arrival Update: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल पहुंच रहा है। जानिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मानसून कब दस्तक देगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट है।
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। अभिनेता धर्मेंद्र, क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कुल 113 खेल, कला, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यानी सोमवार को सुबह बताया कि रायगढ़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
हाल ही में जारी सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में शिशु मृत्यु दर में लगातार सुधार हो रहा है। 2019 में जहां यह दर 30 थी, वहीं अब घटकर 24 पर आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग राज्यों के बीच शिशु मृत्यु दर में काफी बड़ा अंतर देखा गया है।
मुठभेड़ मारे गए दोनों बदमाश किस तरह के अपराधी थे इसका अंदाजा उनके अपराधिक इतिहास को देखकर लगाया जा सकता है। दोनों पर लूट, जान लेवा हमले के 67 मुकदमा दर्ज थे। सबसे अधिक उन्होंने महिलाओं को निशाना बनाया।
सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई की मार पड़ रही है। महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है।
West Bengal Falta Seat Election Result: पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 74 साल के इतिहास में पहली बार यहां बीजेपी जीती है, जबकि टीएमसी चौथे नंबर पर रही। जानिए पूरा समीकरण।