मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा सभागार में आज यानी गुरुवार को आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के युवाओं से लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

विधानसभा में मिनी इंडिया: युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान
कृषि, नीति-निर्माण, लोकतंत्र को मजबूत करने में भूमिका पर जोर

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा सभागार में आज यानी गुरुवार को आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के युवाओं से लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश समेत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के 58 शहरों से आए युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति को सीएम ने मिनी इंडिया का स्वरूप बताया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के अलावा एनएसएस, एनसीसी, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने संसदीय प्रक्रिया और नीति-निर्माण पर विचार-विमर्श किया।
राजनीति और कृषि में भी आएं युवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की युवा आबादी देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा- युवाओं को केवल डॉक्टर, इंजीनियर या वकील बनने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश के बेहतर भविष्य के लिए राजनीति, नीति-निर्माण और कृषि जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी आगे आना चाहिए। लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए नई पीढ़ी का राजनीति और नीति-निर्माण से जुड़ना बेहद जरूरी है।
महिला भागीदारी और आरक्षण
मातृशक्ति और महिला आरक्षण का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि देश की आधी आबादी को आगे बढ़ने से रोकना अब संभव नहीं है। जो लोग आरक्षण या महिलाओं की प्रगति में बाधा डालेंगे, उन्हें मातृशक्ति खुद करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पूर्ण भागीदारी से ही देश नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
यूसीसी को 76 फीसदी मुस्लिम महिलाओं का समर्थन
समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे सामूहिक सहभागिता का बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कानून बनाने से पहले समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषज्ञों और आम लोगों से सुझाव लिए गए। इस प्रक्रिया के तहत 3.5 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने वउउ का खुलकर समर्थन किया। सीएम ने स्पष्ट किया कि सबका साथ, सबका विकास सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि इसे सरकार व्यवहार में लागू कर रही है।
राम मंदिर फैसला और राजनीतिक इच्छाशक्ति
अयोध्या मामले का जिक्र करते हुए सीएमने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। राम मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा को उन्होंने मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया, बल्कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल पेश की।
आईसीएस छोड़ नेताजी ने चुना देश
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों, भगत सिंह, वीर सावरकर, महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन किया। उन्होंने नेताजी का उदाहरण देते हुए याद दिलाया कि उन्होंने प्रतिष्ठित आईसीएस परीक्षा पास करने के बावजूद देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
भारत सम्मान को दुनिया में करें बुलंद
सीएम ने युवाओं से कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद कराने के लिए त्याग किया, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वतंत्र भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान को दुनिया में और बुलंद करें। अंत में, मुख्यमंत्री ने देशभर से आए सभी युवा प्रतिनिधियों का मध्य प्रदेश की धरती पर स्वागत किया और उनके इस प्रयास को संसदीय लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत बताया।

भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान गुरुवार को हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। प्रहरी पर हमला कर भागा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी।
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल के मुख्य स्टेशन और रानी कमलापति पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग और गश्त कर रही हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा सभागार में आज यानी गुरुवार को आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के युवाओं से लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व संपूर्ण मध्य प्रदेश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज यानी गुरुवार को राज्यभर में भव्य तिरंगा यात्राएं और रैलियां आयोजित की गईं।
मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास आज सुबह 9 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक निजी बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह