अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच का दायरा अब और बढ़ गया है। एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभी एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें कई और नाम सामने आने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को आरोपी बनाने की तैयारी है।

ट्रस्ट के पूर्व सदस्य जाएंगे जेल, पुख्ता साक्ष्य का दावा
साजिश में शामिल होने के आरोपी बनाए जा सकते हैं
अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच का दायरा अब और बढ़ गया है। एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभी एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें कई और नाम सामने आने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को आरोपी बनाने की तैयारी है। एसआईटी रिपोर्ट को इसमें आधार बनाया जाएगा। कई पुख्ता साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं। साजिश में शामिल होने के आरोपी बनाए जा सकते हैं। हालांकि, अब तक किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामले में शुरू से ही तीन नाम चर्चा में रहे। जिसमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव शामिल हैं। एसआईटी रिपोर्ट में चंपत राय और गोपाल राव के नाम का सीधे तौर पर कहीं भी जिक्र नहीं है। लेकिन, अनिल मिश्रा की भूमिका स्पष्ट रूप से लिखी गई है। दावा किया जा रहा है कि अनिल मिश्रा के खिलाफ कई सुबूत भी सामने आए हैं। जिनकी तस्दीक पुलिस कर रही है।
सुरक्षा में बरती लापरवाही
वहीं, एसआईटी रिपोर्ट को अपनी जांच में शामिल कर लिया है। कुछ ही दिन में एसआईटी उनको आरोपी बनाकर केस में नाम जोड़ सकती है। उधर, रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया है कि अनिल मिश्रा की मामले में सीधी जिम्मेदारी थी। उनके संबंध में उत्तरदायित्व इस आधार पर निर्धारित होता है कि उन्होंने सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित नहीं किया।
चार बैंक कर्मियों पर भी कार्रवाई तय
मिश्रा को पता था कि पूरा खेल हो रहा है, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसलिए उनको दोषी पाया है। चूंकि जानकारी के बावजूद चोरी होती रही, इसलिए साजिश का आरोपी बनाया जा सकता है। केस की विवेचना के दौरान भी पुलिस को कई बैंक कर्मियों की मिलीभगत के सुबूत मिले हैं। इसलिए जांच की जद में बैंक अधिकारी व कर्मचारी भी हैं। तीन से चार बैंक कर्मियों पर कार्रवाई तय है।
बदल दिए थे नियम...इसलिए बनाए जाएंगे आरोपी
एसआईटी की जांच में पता चला था कि अनिल मिश्रा वित्तीय मामलों व नकदी संकलन के प्रबंधन के कार्य का पर्यवेक्षण करते थे। साथ ही, गणना प्रक्रिया को नियमानुसार कराने की जिम्मेदारी भी उनकी ही थी। वहीं, बैंक के साथ मिलकर गणना के जो नियम आदि तय किए गए थे, उसमें ट्रस्ट की तरफ से वही प्रतिनिधि के तौर पर शामिल हुए थे। इसलिए प्रक्रिया को पुख्ता तौर से पूरी कराने की जिम्मेदारी उनकी ही थी। वहीं, गणनाकर्मियों के ड्रेस, बायोमीट्रिक, तलाशी आदि को लेकर बनाए गए नियमों को अनिल मिश्रा ने ही शिथिल कर दिए थे।
यह भी पढ़िए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि : राम मंदिर चढ़ावा चोरों ने किया महापाप, महादंड मिलेगा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को बड़ी राहत दी है। NGT का 2017 का आदेश रद्द करते हुए 5 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 6 राज्यों में 1,800 किमी लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। जानिए इस 7,000 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों से नाराज सिख समुदाय ने राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों ने कांग्रेस से माफी की मांग की है।
15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से शुरू हो रही दिलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र (East Zone) की ओर से खेलते नजर आएंगे। जानिए टूर्नामेंट में उनकी भूमिका और आगे की राह से जुड़ी पूरी जानकारी।
जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है। अनिल जयहिंद ने इसे देश के 52% पिछड़े वर्ग के साथ विश्वासघात बताते हुए एनडीए सहयोगियों से सवाल करने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नवगठित 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी पहली औपचारिक बैठक की।गौरतलब है कि अध्यक्ष पद संभालने के 209 दिनों बाद 17 अगस्त को उन्होंने इस 65 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें 51 नए चेहरों को जगह दी गई है।
देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए आने वाले वर्षों में 100 मेड इन इंडिया अस्पताल बनाए जाएंगे। इन अस्पतालों की सबसे खास बात यह होगी कि इनमें जांच से लेकर इलाज तक में इस्तेमाल होने वाली सभी मशीनें और उपकरण पूरी तरह स्वदेशी होंगे।
बिहार के बेतिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग स्थित बसवरिया और पराउटोला के बीच बीती देर रात एक भीषण दुर्घटना घटी। गोरखपुर से बेतिया जा रही तेज रफ्तार शाही बस ने सड़क किनारे खड़े होकर आर्केस्ट्रा का लुत्फ उठा रहे लोगों को कुचल दिया।
रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड नामक स्पंज–आयरन फैक्ट्री में देर रात अचानक ब्लास्ट हो गया। फैक्ट्री के पावर प्लांट में जोरदार आवाज हुई, और भीषण आग लग गई।
अदालत की इस सुनवाई से यह स्पष्ट होने की संभावना है कि न्यायालय इस मामले में आगे क्या दिशा-निर्देश देता है और परीक्षा की शुचिता को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं।