भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इंडिया-ए टीम के अगले दौरे को अंतिम रूप दे दिया है। यह टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंडिया-ए का यह दौरा नेपाल क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

दिसंबर में वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह भी खेलते दिखेंगे
नेपाल के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 दिसंबर को खेलेंगे
दूसरा मैच 11 और आखिरी मुकाबला 13 दिसंबर को होगा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने इंडिया-ए टीम के अगले दौरे को अंतिम रूप दे दिया है। यह टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंडिया-ए का यह दौरा नेपाल क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। हाल के वर्षों में बीसीसीआई एसोसिएट देशों को मजबूत करने के लिए घरेलू और ए टीमों के दौरे आयोजित करता रहा है। अब इंडिया-ए को नेपाल भेजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इंडिया-ए और नेपाल के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 11 दिसंबर और आखिरी मुकाबला 13 दिसंबर को होगा। तीनों मुकाबले कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे।
दिग्गजों ने सीरीज को दिया अंतिम रूप
स्कॉटलैंड में आयोजित आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ नेपाल के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद, सचिव पारस खड़का और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के बीच हुई बातचीत के बाद इस सीरीज को अंतिम रूप दिया गया। नेपाल में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस सीरीज के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।
युवा खिलाड़ी जाएंगे नेपाल
इंडिया-ए के इस दौरे की सबसे दिलचस्प बात टीम का संभावित स्क्वॉड हो सकता है। दिसंबर में भारतीय सीनियर टीम के कार्यक्रम को देखते हुए नेपाल दौरे पर कई टी20 स्पेशलिस्ट और युवा खिलाड़ियों को भेजा जा सकता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ी इंडिया-ए का हिस्सा बन सकते हैं। उस समय भारत की कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज निर्धारित नहीं है।
न्यूजीलैंड दौरा 1 दिसंबर को खत्म होगा
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 1 दिसंबर को खत्म होगा, जबकि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज 13 दिसंबर से शुरू होगी। ऐसे में श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के इंडिया-ए के साथ नेपाल जाने की संभावना बेहद कम है। इसके चलते चयनकर्ता उन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं, जो सीनियर टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं या टी20 फॉर्मेट में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश में हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड, उपलब्धियों और संभावित नए कप्तान के बारे में।
पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की प्लेइंग 11 और पूरी टीम की जानकारी यहां पढ़ें।
हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार कप्तान होंगे। जानें पूरा स्क्वाड, फॉर्मेट और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नॉर्थ कोरिया के हान को हराकर देश को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एक ही दिन में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में एंट्री कर ली है। सुजीत कलकल, अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने जीते स्वर्ण पदक। देखें पूरी अपडेटेड पदक तालिका।