आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मार्को यानसेन को पीछे छोड़ा है।

शाहीन शाह ने कुलदीप यादव को पीछे छोड़कर टॉप-5 में एंट्री मारी
यानसेन ने भारत के रवींद्र जडेजा के बादशाहत को किया था खत्म
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मार्को यानसेन को पीछे छोड़ा है। इसके साथ ही इस ताजा रैंकिंग अपडेट में साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर को भी बड़ा फायदा हुआ है। वे लंबी छलांग लगाकर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं। दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मिचेल स्टार्क एक बार फिर गेंदबाजों की रैंकिंग्स में नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने मार्को यानसेन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पिछले ही हफ्ते ये उपलब्धि पहली बार हासिल की थी। स्टार्क ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 72 रन देकर छह विकेट झटके थे। इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए, जिसका उन्हें फायदा रैंकिंग्स में मिला। वहीं यानसेन ने दूसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ आलराउंडर्स की रैंकिंग्स की टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया था। यानसेन ने इस दौरान रवींद्र जडेजा के बादशाहत को खत्म किया था।
साइमन हार्मर को सबसे ज्यादा फायदा
आईसीसी की ताजा बॉलर्स टेस्ट रैंकिंग्स में सबसे ज्यादा फायदा साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर को हुआ। हार्मर ने केपटाउन टेस्ट में 16 रन देकर छह विकेट झटके, जिससे उन्हें रैंकिंग्स में नौ स्थानों की लंबी छलांग लगाई और सातवें नंबर पर पहुंच गए। वहीं स्टार्क को एक स्थान का फायदा हुआ और वो टॉप पर पहुंच गए, जबकि यानसेन और मैट हेनरी को एक-एक पायदान का नुकसान हुआ। स्टार्क इस दौरान अपने बेस्ट करियर रेटिंग (881) तक भी पहुंच गए हैं।
वनडे रैंकिंग्स में कुलदीप टॉप-5 से आउट
वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग्स में न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने टॉप-3 में एंट्री मार ली है। उन्होंने पाकिस्तान के अबरार अहमद को पीछे छोड़ा। वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने कुलदीप यादव को पीछे छोड़कर टॉप-5 में एंट्री मारी। अफरीदी अब पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं कुलदीप एक स्थान खिसककर छठे स्थान पर आ गए हैं। टी20 रैंकिंग्स की बात करे तो, सैंटनर को यहां भी दो स्थानों का फायदा हुआ। उन्होंने भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिस वजह से वो रैंकिंग्स में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मार्को यानसेन को पीछे छोड़ा है।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले और फाइनल मैच के टिकटों की जबरदस्त मांग है। जोहान्सबर्ग स्टेडियम की क्षमता और टिकट रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 19 से 28 नवंबर तक एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहला मौका है जब प्रदेश किसी इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
टी-20 के रोमांच के बाद अब बारी वनडे क्रिकेट की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है। आकलैंड का ईडन पार्क मैदान इस मैच की मेजबानी करेगा और इसमें सभी की नजरें विराट कोहली, रोहित शर्मा पर होंगी।
इंडिया-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड-ए पहली पारी में 424 रन पर ऑलआउट हुई। मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्राफ्ट के शानदार शतकीय साझेदारी के बाद भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 32 रन बना लिए हैं।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम में कई नए बदलाव किए गए हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टिम साइफर्ट की शानदार 93 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज का अंत जीत के साथ किया, हालांकि भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।