देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी का दोहरा असर देखने को मिल रहा है, जबकि दक्षिण भारत में तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। उत्तर भारत में कोहरा और ठंड धीरे-धीरे बढ़ते हुए दिख रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी का दोहरा असर देखने को मिल रहा ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी का दोहरा असर देखने को मिल रहा है, जबकि दक्षिण भारत में तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। उत्तर भारत में कोहरा और ठंड धीरे-धीरे बढ़ते हुए दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिसका प्रभाव दिल्ली, बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश तक महसूस होगा। दरअसल, राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में हल्की कमी आई है, लेकिन यह बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के डेटा के मुताबिक, शनिवार सुबह एवरेज एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया।
धुंध से फूल रही सांस
शुक्रवार को रिकॉर्ड किए गए एवरेज 364 एक्यूआई से थोड़ा सुधार होने के बावजूद सुबह-सुबह कुछ इलाकों में जहरीले स्मॉग की परत छाई रही। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 पार भी गया है, जिससे वहां की हवा गंभीर श्रेणी में मानी जा रही है। लगातार बने स्मॉग (धुंध) की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
कहां कितनी एक्यूआई
सीपीसीबी के अनुसार, आज सुबह राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 420, अशोक विहार में 403, आया नगर में 333, बवाना में 414, बुराड़ी में 374, डीटीयू में 396, द्वारका में 389, आईटीओ में 370, जहांगीरपुरी में 417, मुंडका 414, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 370, रोहिणी 412, आरकेपुरम 372, वजीरपुर में 427 दर्ज किया गया है।
एमपी-यूपी-पंजाब में कोहरा छाया
पंजाब, बिहार, पूर्वी यूपी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में हल्के कोहरे की परत देखी गई। अगले दो-तीन दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में शीतलहर के हालात बन सकते हैं।
तमिलनाडु भारी बारिश के आसार
शनिवार-रविवार को बनने वाले नए सिस्टम के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार और तमिलनाडु में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई।
हिमाचल में पारा शून्य से नीचे
अगले कुछ दिनों में हिमाचल के ऊंचाई वाले हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री दर्ज किया गया। शिमला 8.6, सुंदरनगर 4.7, भुंतर 4.6, कल्पा 1.8 और धर्मशाला 7.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ और आरएएफ की 83 कंपनियां 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी, जिनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने केंद्र में जाने की अटकलों को नकारा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि फड़नवीस देश के अगले स्थायी शिक्षा मंत्री बन सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल) ने इस घटनाक्रम को नैतिक आधार बनाकर पंजाब में हुए पेपर लीक मामलों पर भगवंत मान सरकार को बुरी तरह घेर लिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में बीती देर रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) टैंक में सफाई करते समय बेहोश हो गए।
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त। सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केस वापसी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग मानी। विस्तार से पढ़ें।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर लीक के लिए उन्हें दोषी बताकर जंतर-मंतर पर 36 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिल्ली में बयान देते हुए कहा कि आज की नई पीढ़ी को आदेश देने के बजाय संवाद और तर्क के जरिए सही दिशा दिखानी चाहिए। जानिए उनके बयान की मुख्य बातें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें इस बड़े परीक्षा घोटाले से जुड़ी सभी नई अपडेट्स और गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। जानिए शनिवार को होने वाली सरकार-प्रतिनिधिमंडल बैठक से जुड़ी बड़ी अपडेट।