गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा सामने आया है। अश्विनी कुमार इलाके में ज्वेलरी निर्माण इकाई के ETP/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
MP के शहडोल (Shahdol) में दिल दहलाने वाला मामला। हिरवार गांव में मां अनीता सिंह ने अपनी 3 बेटियों को कीटनाशक देकर खुद भी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रीवा के चाकघाट थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने जहर निगला, आईसीयू में भर्ती, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा, परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल यूनियन कार्बाइड (यूका) फैक्ट्री के जहरीले कचरे की राख को धार जिले के पीथमपुर फैक्ट्री परिसर में ही दफनाने का आदेश दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को दो माह में निपटान रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी का दोहरा असर देखने को मिल रहा है, जबकि दक्षिण भारत में तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। उत्तर भारत में कोहरा और ठंड धीरे-धीरे बढ़ते हुए दिख रहे हैं।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े। मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर की महिला विंग 'जमात-उल-मोमिनात' का खुलासा। फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉ. मुजम्मिल शकील 2900 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार। जानें इस स्लीपर सेल नेटवर्क का पूरा सच।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना की रेड्डी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया है। अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।
सितंबर 2025 में देश भर में जांचे गए 112 दवाओं के सैंपल्स NSQ (मानक क्वालिटी से कम) पाए गए, जबकि छत्तीसगढ़ में एक नकली दवा भी मिली। जानें कौन सी दवाएं हुईं फेल और कैसे बचें। CDSCO कर रहा जांच।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में 'कोल्ड्रिफ' नामक जहरीली कफ सिरप पीने से 24 से अधिक बच्चों की किडनी फेल होने से हुई मौत के मामले में तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसआईटी (SIT) द्वारा 10 दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें परासिया कस्बे में एडिशनल सेशन जज गौतम गुर्जर के समक्ष पेश किया गया था।
मध्य प्रदेश में दिवाली की रात हुई भारी आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार सुबह तक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर और सिंगरौली जैसे प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।






















