देशभर में अभी पेपर लीक का मामला शांत भी नहीं हुआ था और अब मध्य प्रदेश की सबसे बड़े तकनीकी यूनिवर्सिटी में शामिल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परीक्षा से पहले गायब हुए प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा को कर दिया स्थगित
भोपाल के गांधीनगर थाने में दर्ज कराई शिकायत
भोपाल। स्टार समाचार वेब
देशभर में अभी पेपर लीक का मामला शांत भी नहीं हुआ था और अब मध्य प्रदेश की सबसे बड़े तकनीकी यूनिवर्सिटी में शामिल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, स्कूल आॅफ बायोटेक्नोलॉजी के सेकंड ईयर के कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। लेकिन सुबह परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले छात्रों को बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि प्रश्नपत्र चोरी हो गया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी ने पेपर चोरी होने की जानकारी देते हुए परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। दावा किया जा रहा है कि अलग-अलग प्रश्नपत्रों के करीब 9 बंडल गायब हो गए हैं।
गांधीनगर थाने में शिकायत
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले को गंभीर मानते हुए भोपाल के गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, संबंधित प्रश्नपत्र गुरुवार देर रात चोरी हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रश्नपत्र कैसे गायब हुआ और इसमें किसकी भूमिका हो सकती है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र चोरी की घटना ने विश्वविद्यालय की गोपनीय परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-भाजपा के राज में चोरी अब व्यवस्था बन चुकी है। पहले वोट चोरी, फिर सीट चोरी, उज्जैन में जमीन चोरी, मंदिरों से चढ़ावा चोरी, और अब प्रश्नपत्र चोरी।
यह भी पढ़िए....
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड विजेंद्र गुप्ता की तलाश, परीक्षा की नई तारीख जल्द

देशभर में अभी पेपर लीक का मामला शांत भी नहीं हुआ था और अब मध्य प्रदेश की सबसे बड़े तकनीकी यूनिवर्सिटी में शामिल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू। 2,548 पदों पर नियुक्ति हेतु पात्रता, अंतिम तिथि और जिलेवार रिक्तियों की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (CLC) का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। 15 जुलाई तक चलने वाली इस प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के नियम यहाँ जानें।
CBSE ने NEP 2020 के तहत थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। कक्षा 6 से तीन भाषाएं अनिवार्य, 10वीं बोर्ड परीक्षा और छात्रों पर इसके प्रभाव की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में अंतर-राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा। मुख्य आरोपी विजेंद्र गुप्ता की तलाश जारी। सरकार ने छात्रों को दी राहत, नहीं देना होगा दोबारा शुल्क।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSA भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन, सैलरी, एग्जाम पैटर्न और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
NCERT की कक्षा 6 की कन्नड़ पाठ्यपुस्तक 'कृष्णा' को लेकर उठे विवाद पर शिक्षा अधिकार संगठन और NCERT का पक्ष। जानें किताब के नाम और पाठ्यक्रम को लेकर क्या है सच।
भोपाल के ईशान मंगल ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 15 प्राप्त की है। जानें उनकी पढ़ाई की रणनीति, सेल्फ-स्टडी का रूटीन और परीक्षा की तैयारी के टिप्स।
नीट 2026 री-एग्जाम रिजल्ट कब आएगा? NTA महानिदेशक अभिषेक सिंह ने दी जानकारी। टेलीग्राम पर वायरल फर्जी खबरों की सच्चाई और परीक्षा परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह