भुवनेश्वर की विशेष सीबीआई अदालत से मिले वारंट के आधार पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दरअसल, यह छापामार कार्रवाई 1109 करोड़ रुपए के बैंक कर्ज घोटाले से जुड़ी है।

कंपनी पर फर्जी आंकड़ों से लिया लोन, बैंकों का भारी नुकसान
राशि का दुरुपयोग करअन्य खातों व उद्देश्यों में स्थानांतरित किया
भुवनेश्वर। स्टार समाचार वेब
भुवनेश्वर की विशेष सीबीआई अदालत से मिले वारंट के आधार पर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड में टीम ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। दरअसल, यह छापामार कार्रवाई 1109 करोड़ रुपए के बैंक कर्ज घोटाले से जुड़ी है। जहां आज सीबीआई की टीम ने सख्त कदम उठाते हुए गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कई ठिकानों पर छापामारी की है। सीबीआई के अनुसार, कंपनी पर बैंकों से ऋण लेने के लिए वित्तीय आंकड़ों और स्टॉक वैल्यू को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप है। गलत वित्तीय जानकारी के आधार पर ऋण सीमा बढ़वाई गई और बाद में ऋण राशि का दुरुपयोग करते हुए उसे अन्य खातों व उद्देश्यों में स्थानांतरित किया गया। इससे बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।
कई अहम दस्तावेज किए जब्त
छापामारी के दौरान भुवनेश्वर में कंपनी के चार निदेशकों के आवास, कोलकाता स्थित पंजीकृत कार्यालय, उत्तराखंड के काशीपुर, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और भुवनेश्वर स्थित उत्पादन इकाइयों की तलाशी ली गई। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और जब्त दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
2900 करोड़ का लिया था कर्ज
जांच में सामने आया है कि गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने विभिन्न बैंकों के कंसोर्टियम से 2900 करोड़ का कर्ज लिया था। कंपनी पर पीएनबी के 270 करोड़ और बैंक आफ इंडिया के 226 करोड़ का बकाया है। दोनों बैंकों ने वर्ष 2025 में इन ऋण खातों को धोखाधड़ी की श्रेणी में डाल दिया था और इसकी सूचना आरबीआई को भी दी गई थी।
एनसीएलटी तक पहुंचा मामला
कंपनी के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में भी याचिका दायर की गई। वहीं केनरा बैंक ने कंपनी की विभिन्न संपत्तियों की नीलामी के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया था। कंपनी ने केनरा बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक आॅफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, बैंक आॅफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक समेत कई बैंकों से ऋण लिया था।
बैंक में ये बने थे गारंटर
केनरा बैंक से कर्ज लेने के समय कंपनी के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र मोहन गुप्ता, किरण देवी गुप्ता, विनीत मोहन गुप्ता और मनमोहन गुप्ता गारंटर के रूप में शामिल थे। सीबीआई अब पूरे लेन-देन और फंड के इस्तेमाल की जांच कर रही है।
यह भी पढ़िए...
अरुणाचल: मुख्यमंत्री के ‘खास’ ठेकों की होगी सीबीआई जांच


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।