कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने जा रहा है। खींचतान के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी हाईकमान सिद्दरमैया को सम्मानजनक तरीके से हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

तीन साल बाद बदलाव का रास्ता अब लगभग हो चुका साफ
छह घंटे से अधिक लंबी बैठक में यह मुद्दा चर्चा का केंद्र रहा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कर्नाटक कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने जा रहा है। खींचतान के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के नेतृत्व में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी हाईकमान सिद्दरमैया को सम्मानजनक तरीके से हटाकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गौरतलब है कि एक जून को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शिवकुमार का शपथग्रहण तब होगा जब सिद्दरमैया राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार की हाल ही में हुई छह घंटे से अधिक लंबी बैठक में सीएम पद का मुद्दा चर्चा का केंद्र रहा। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने सिद्दरमैया से एकांत मुलाकात में पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा। उन्हें एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है।
तीन साल रास्ता लगभग साफ
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डी शिवकुमार के बीच शुरुआत में ढाई- ढाई साल की सत्ता की शर्त के साथ शुरू हुई कांग्रेस सरकार में आखिरकार तीन साल बाद बदलाव का रास्ता साफ हो गया है। राहुल गांधी से चर्चा के बाद आखिरकार सिद्दरमैया राज्य की सत्ता छोड़ राज्यसभा जाने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि राज्य के मंत्रिमंडल और राज्यसभा में दूसरे सदस्यों के नामांकन में भी सिद्दरमैया की पसंद को माना जाएगा।
राहुल गांधी ने सिद्दरमैया मनाया
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं के साथ पहले अलग-अलग और फिर एक साथ बैठक की। शुरुआत में सिद्दरमैया इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें मना लिया। नेतृत्व बदलाव को लेकर पार्टी में पहले भी बैठकें होती रही थीं, लेकिन सिद्दरमैया तब राजी नहीं हुए थे और उन्हें बिना सहमत किए कांग्रेस बदलाव का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। वैसे भी कर्नाटक विधानसभा में सिद्दरमैया के समर्थकों की संख्या ज्यादा है।
दोनों पहुंचे थे दिल्ली दरबार
सोमवार को कर्नाटक के दोनों ही नेता अपने समर्थक विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को हुई बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि आप लोग जो भी अंदाजा लगा रहे हैं, वह सिर्फ अंदाजा है, कोई सच्चाई नहीं है। आज हमने कर्नाटक की राज्यसभा सीटों और काउंसिल सीटों पर चर्चा की। उनके साथ सिद्दरमैया और शिवकुमार भी थे।
सिद्दरमैया जल्द ही देंगे इस्तीफा
उन्होंने कहा कि कर्नाटक की राज्यसभा और काउंसिल सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसी दूसरी सीटों के साथ की जाएगी। हमने यही तय किया है। किसी और बात पर चर्चा नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर दावा किया जा रहा है कि सिद्दरमैया अगले कुछ दिनों में इस्तीफा देंगे।
यह भी पढ़िए...
कर्नाटक में कलह... 80-90 कांग्रेस विधायक चाहते हैं सीएम बनें शिवकुमार
कर्नाटक... खींचतान की सियासत के बीच सीएम के साथ शिवकुमार ने किया नाश्ता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि हिंदी का किसी भी अन्य भारतीय भाषा के साथ कोई मुकाबला या प्रतिस्पर्धा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक भाषा अपने साथ एक समृद्ध इतिहास, लोक परंपराएं और संस्कृति समेटे हुए है।
देश के कई राज्यों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत हुई है। शहरी स्थानीय निकाय की जिन 309 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं उनमें से भाजपा ने 163 सीटें, कांग्रेस ने 103 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 43 सीटें जीती हैं। इन चुनावों में प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल थे।
गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है जिसमें डीयू छात्रा आकृति चौधरी को 5 लाख मुआवजा देने को कहा गया था।
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वैश्विक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
देशभर की अदालतों और ट्रिब्यूनल में मुकदमेबाजी के स्थान पर बातचीत और समझौते का माहौल रहा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) ने साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की। इसमें आपसी सहमति से 2.10 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझाए गए।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस सम्मेलन के आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक और रणनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। अंतिम दिन की बैठकों से पहले भारत मंडपम में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है।
BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।