उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक और बड़ा हादसा हो गया है। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का एक हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में खराब मौसम की चपेट में आने से यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाय और थायंग गांव के ऊपर यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, जिसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पुष्टि की है कि आर्मी की ओर से प्रशासन को इस हादसे की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद लोकेशन ट्रेस कर दुर्घटना की पुष्टि की गई।
शनिवार को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज काफी खराब था। बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने वाला ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य ऋषिकेश की तरफ बढ़ रहा था, तभी जोशीमठ के चाय और थायंग गांव के ऊपर यह नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। खराब विजिबिलिटी और मौसम की खराबी को इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद से स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें हरकत में आ गई हैं। सेना से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन ने तुरंत लोकेशन ट्रेस की और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। दुर्गम पहाड़ी इलाका होने और मौसम खराब रहने के कारण रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इस भीषण हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि जोशीमठ के निकट चाय गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीमें पूरी मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं और वह खुद इस पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई घायल मिला है, तो उसे तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र (हायर सेंटर) पहुंचाया जाए।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।
गुजरात के बनासकांठा पहुंचे पीमए नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बनासकांठा में आकर कोई भी यह नहीं कह सकता कि वह आलू से सोना बनाएगा, क्योंकि यहां के मेहनती किसान अपने कृषि कौशल से पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।
चक्रवाती तूफान अर्नब हालांकि कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है, लेकिन इसका असर अभी भी देश के कई हिस्सों में पूरी तरह से बरकरार है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत 14 राज्यों में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है।
भूटान के गासा जिले में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील (तशो) के अचानक फटने से भारी तबाही हुई है। बीती देर रात वाकिला पर्वत के नीचे स्थित इस खतरनाक ग्लेशियर झील से पानी का भीषण रिसाव शुरू हुआ, जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से निचले इलाकों में फैल गया।
दिल्ली-NCR में पटाखों पर नियंत्रण लागू करने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार और CAQM को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि निर्देश सिर्फ किताबी बनकर रह गए हैं।
प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।
चुनाव आयोग के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली। CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थन का ऐलान किया, राहुल गांधी ने छात्रों से की 'दिल्ली चलो' की अपील।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह