आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।

नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे। आज से फास्टैग, टोल टैक्स के साथ इनकम टैक्स से जुड़े नियम मिलाकर कुल 15 बदलाव हो गए हैं। दरअसल, तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा कर दिया है। चेन्नई में ये सबसे महंगा 2246.50 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत 2078.50 रुपए हो गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वें चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
दूसरा बदलाव: हवाई सफर होगा महंगा
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच सबसे बड़ी मार हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल के भाव (ATF Price) पर पड़ी है. पहली बार इसकी कीमत 2 लाख प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है और लगभग दोगुनी या इससे ज्यादा हो गई है। दिल्ली में ये 1 मार्च के 96,638.14 रुपये के उछलकर 207,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता 99,587.14 रुपये से 205,955.33 रुपये, मुंबई में 90,451.87 रुपये से 194,968.67 रुपये और चेन्नई में 1,00,280.49 से बढ़कर इसकी कीमत 214,597.66 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। विमान ईंधन में ये तेज बढ़ोतरी, यात्रियों का हवाई सफर महंगा करने वाली साबित हो सकती है।
तीसरा बदलाव: ATM निकासी पड़ेगी महंगी
HDFC से PNB तक ने पहली तारीख से एटीएम विद्ड्रॉल से जुड़े नियम बदले हैं। एचडीएफसी बैंक के एटीएम से यूपीआई का यूज कर कैश निकालते हैं तो अब ये निकासी एटीएम फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। महानगरों में एचडीएफसी एटीएम में 5 ट्रांजैक्शन फ्री, जबकि अन्य जगह 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इस लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये का चार्ज और टैक्स लगेगा। पंजाब नेशनल बैंक ने भी 1 अप्रैल से अपने कुछ कार्डों की मैक्सिमम डेली विड्रॉल लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी है।
चौथा बदलाव: नया इनकम टैक्स कानून
1 अप्रैल 2026 से टैक्स को लेकर भी बहुत कुछ बदल रहा है। दरअसल, अब तक लागू इनकम टैक्स एक् 1961 की जगह New Income Tax Act 2025 लागू हो गया है। इसके प्रभावी होने के साथ ही HRA, अलाउंस से लेकर टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के लिए नियम बदल गए हैं। एक और बड़ा बदलाव ये हुआ है कि अब तक लागू फाइनेंशियल ईयर, असेसमेंट ईयर का झंझट खत्म हो गया है और सबको मिलाकर अब टैक्स ईयर का कॉन्सेप्ट लागू किया गया है।
पांचवां बदलाव: शेयर ट्रेडिंग पड़ेगी महंगी
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अप्रैल महीने की पहली तारीख बोझ बढ़ाने वाली डेट बनी है। दरअसल, बजट में वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के बाद अब पहली तारीख से एसटीटी बढ़ गया है। मतलब अगर आप F&O ट्रेडिंग करते हैं, तो 1 अप्रैल से सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) ज्यादा देना पड़ेगा। फ्यूचर पर एसटीटी 150% और ऑप्शन पर एसटीटी करीब 50% बढ़ा है।
छठा बदलाव: न्यू लेबर कोड
नया लेबर कोड 1 अप्रैल से पूरे देश में प्रभावी हो गया है. इसके तहत पहले से लागू 29 कानूनों को खत्म करते हुए सिर्फ 4 नए लेबर कोड लागू हुए हैं। सरकार की ओर से इन्हें बीते 21 नवंबर 2025 को नोटिफाई किया गया था। इससे होने वाले बदलावों पर गौर करें, तो कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50% रखना जरूरी है। ऐसे में PF कंट्रीब्यूशन बढ़ सकता है और टेक होम सैलरी कम हो सकती है। इसके अलावा देश में 5 साल तक नौकरी के बाद गेच्युटी मिलती है, लेकिन नए लेबर कानून में सिर्फ एक साल की पक्की नौकरी के बाद कर्मचारियों को ग्रेच्युटी मिलेगी।
सातवां बदलाव: PAN Card के नियम बदले
पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब अगर आप पैन बनवाने लिए जाएंगे, तो सिर्फ आधार कार्ड (Aadhaar Card) से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको इसके लिए अन्य डॉक्यूमेंट भी देना जरूरी होगा। इसके अलावा अगर सालाना 10 लाख रुपये कैश जमा, 5 लाख तक की वाहन खरीदारी, होटल या रेस्टोरेंट में 1 लाख से ज्यादा पेमेंट और 20 लाख तक की अचल संपत्ति खरीदते हैं, तो पैन दिखाना अनिवार्य होगा।
आठवां बदलाव: FASTag महंगा
हवाई सफर के साथ ही सड़क पर अपने वाहन से सफर करने वालों को भी झटका लगा है। दरअसल, 1 अप्रैल 2026 से फास्टैग के लिए एनुअल पास महंगा हुआ है। पहले 3000 रुपये में 200 ट्रिप की सुविधा दी गई थी, लेकिन हाईवे टोल के लिए FASTag का एनुअल पास अब महंगा हो गया है, और ये 3000 से बढ़कर ₹3075 का हो गया है।
नौंवा बदलाव: रेलवे टिकट कैंसिलेशन
रेल के सफर से जुड़ा बदलाव भी 1 अप्रैल से लागू हो रहा है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने रेलवे टिकट कैंसिल करने का नियम बदला है। अब 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर सबसे ज्यादा रिफंड दिया जाएगा। 72 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25 फीसदी किराया कटेगा, 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी किराया कटेगा और 8 घंटे बाद टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
दसवां बदलाव: बैंकों में बंपर हॉलिडे
अप्रैल में बैंक हॉलिडे लिस्ट आरबीआई ने अपलोड कर दी है और इस महीने बैंकिंग काम के लिए ब्रांच निकलने से पहले इसपर नजर मार लेना जरूरी है। दरअसल, अप्रैल महीने में बंपर 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार का अवकाश भी शामिल है। इसके अलावा गुड फ्राइडे,डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती जैसे मौकों पर भी क्लोजिंग रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने उस फैसले पर नाराजगी जताई है, जिसमें 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इंकार कर दिया गया था। कोर्ट ने नार्को-टेरर केस के आरोपी जम्मू कश्मीर के सैयद इफ्तेखार अंद्राबी को जमानत दी और खालिद और शरजील को जमानत नहीं दिए जाने पर असहमति जताई।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।