बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में 60 साल के वृद्ध जगतवीर राय की मौत गोली लगने से हो गई। वृद्ध के सीने में गोली लगी है।

चोरनिया में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई।

मुजफ्फरपुर। स्टार समाचार वेब
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया में छापेमारी के दौरान पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में 60 साल के वृद्ध जगतवीर राय की मौत गोली लगने से हो गई। वृद्ध के सीने में गोली लगी है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि हमले के बाद आत्मरक्षा में चलायी गई गोली में एक की मौत हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैम्प कर रही है। लोग थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव
छापामारी के दौरान अभियुक्त द्वारा हल्ला कर ग्रामीणों को एकत्रित कर पुलिस पर पथराव कर लाठी-डंडा एवं फायरिंग करते हुए हमला किया गया। छापामारी दल पर अभियुक्त पक्षों द्वारा फायरिंग किया गया। पुलिस ग्रामीणों के भीड़ में फंस जाने एवं जानमाल की सुरक्षा के लिए गायघाट थानेदार राजा सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग करते हुए किसी तरह जान बचाकर वहां से अपने पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ निकल पाए।
थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल
थानाध्यक्ष गायघाट राजा सिंह, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार एवं दो गृह रक्षक के जवान घायल हो गए। जिसका उपचार एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है। ग्रामीण जगतवीर राय को गोली लगने से मौत होने की सूचना है। पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 288 भारतीय लापता और कैलाश मानसरोवर यात्री फंसे। भारत सरकार द्वारा राहत सामग्री, बेली ब्रिज और 24/7 हेल्पलाइन के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को मास्टरमाइंड बताया है। हाईकोर्ट में पुलिस ने उनकी जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है।
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गर्ग एविएशन का ट्रेनी विमान क्रैश होने से इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत। दो महीने में दूसरी दुर्घटना से उड्डयन सुरक्षा पर उठे सवाल।
आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हैं। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और आॅटो-रिक्शा की टक्कर हुई।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज भीषण हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर कम से कम 165 हो गया है। करीब 1500 लोग लापता हैं, जिनमें 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की नस्लीय भेदभाव खत्म करने वाली समिति (CERD) की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि भारत सभी नागरिकों के अधिकारों और समानता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपए देने का प्रावधान किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया को कई पत्र लिखकर राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाड मंडल के पास आज यानी बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए।