भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सीजेपी (CJP) नेताओं के विरोध प्रदर्शनों और विपक्षी दलों की भूमिका पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने बार-बार आयोजित किए जा रहे इन प्रदर्शनों की मंशा पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया कि देश में विरोध प्रदर्शनों की आड़ में सत्ता परिवर्तन और तख्तापलट करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मौजूदा विदेश दौरे पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि वे विदेशों में तख्तापलट की ट्रेनिंग लेने गए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि बीते कुछ दिनों से देश में ऐसा माहौल खड़ा करने का प्रयास किया गया जैसे कुछ लोग तिरंगा फहराना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोक रही है।
संबित पात्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट में आशुतोष रांका और सौरव दास की ज्यूडिशियल कस्टडी पर हुई सुनवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को इसकी सच्चाई जाननी चाहिए। उन्होंने बताया कि दोनों ने शांति बनाए रखने का बॉन्ड भरा था, लेकिन रिहा होते ही कुछ ही घंटों के भीतर उसे तोड़ दिया। पात्रा ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा जो 'विक्टिम कार्ड' खेला जा रहा था, वह दिल्ली हाईकोर्ट के सवालों के बाद पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।
संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीजेपी नेताओं से स्पष्ट रूप से पूछा है कि वे बार-बार अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? अदालत ने टिप्पणी की कि जिस प्राथमिक कारण के लिए आपने पहले प्रदर्शन शुरू किया था, वह तो समाप्त हो चुका है, फिर नए-नए कारणों को तलाशकर लगातार आंदोलन क्यों चलाया जा रहा है?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इन लगातार हो रहे प्रदर्शनों का असली मकसद विपक्षी नेता अपने बयानों के जरिए खुद उजागर कर चुके हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य देश में हिंसा और अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन करना है, और इसके समर्थन में कई बड़े नेता खुलकर सामने आ रहे हैं।
संबित पात्रा ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय राउत ने अल्बानिया की जलती हुई संसद की तस्वीरें दिखाकर भारत में भी वैसी स्थिति पैदा करने का संकेत दिया था। राउत ने यह भी कहा था कि राहुल गांधी के विदेश से वापस लौटने के बाद बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा।
इस पर पात्रा ने तंज कसते हुए कहा, "इनके मुख्य सरगना राहुल गांधी विदेश गए हैं। वे जॉर्ज सोरोस एंड कंपनी से इस बात की कोचिंग क्लास ले रहे हैं कि भारत में किस तरह सत्ता परिवर्तन किया जाए। वे यह सीखने गए हैं कि पिछली कोशिशों में उनसे कहाँ चूक रह गई, क्योंकि देश की जनता ने उनका साथ नहीं दिया।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजयदशमी रैली का जिक्र करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आंतरिक और बाहरी दुश्मनों से सावधान रहने का संदेश दिया था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के दुश्मन वे लोग हैं जो भारत से नफरत करते हैं और संवैधानिक संस्थाओं को लगातार बदनाम करने की साजिश रचते हैं। भारत का दुश्मन वह है जो विदेश जाकर देश में आगजनी और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के तरीके सीखता है, और जो यह दावा करता है कि बांग्लादेश ने हमें धार्मिक कट्टरवाद से लड़ना सिखाया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह