केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद देश में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) समेत प्रमुख विपक्षी दलों ने इन तस्वीरों को लेकर सरकार और केंद्रीय मंत्री पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री का पहले दिया गया बयान और सामने आई तस्वीरें परस्पर विरोधी हैं, इसलिए इस निजी मुलाकात की सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया मंच X पर तस्वीरें साझा करते हुए हरदीप सिंह पुरी के उस दावे पर सवाल खड़े किए, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे एपस्टीन से कभी अकेले नहीं मिले थे। सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री को अब यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे अकेले मिले थे या प्रतिनिधिमंडल के साथ। उन्होंने आरएसएस और दक्षिणपंथी विचारधारा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि महिलाओं के प्रति उनकी सोच और सम्मान का स्तर क्या है।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस पुराने वीडियो बयान को साझा किया, जिसमें उन्होंने एपस्टीन से केवल प्रतिनिधिमंडल (Delegation) के रूप में 3 से 4 बार मिलने की बात कही थी। महुआ मोइत्रा ने तस्वीरों पर चुटकी लेते हुए लिखा कि "एपस्टीन पाजी ने बताया था कि मुलाकात केवल प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई थी, तो क्या बाकी प्रतिनिधि तस्वीरों में मेज के नीचे छिपे हुए थे?"
शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने भी इस मुलाकात को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री आखिर किसका संदेश लेकर जेफरी एपस्टीन से अकेले मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है।
वहीं, एनसीपी प्रवक्ता अनीश गवांडे ने इन तस्वीरों को बेहद गंभीर करार दिया। उन्होंने कहा कि भले ही हरदीप सिंह पुरी उस समय राजदूत की हैसियत से मिले हों, लेकिन उन्हें इस चर्चा के विषय और शर्तों को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्व राजदूत को एपस्टीन आइलैंड के काले कारनामों की जानकारी नहीं रही होगी, फिर भी उन्हें अपना रुख साफ करना चाहिए।
विवाद के केंद्र में आया हरदीप सिंह पुरी का बयान इस साल फरवरी का है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि जब वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत पद से इस्तीफा दे चुके थे और 2017 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए थे, उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय शांति संस्थान (IPI) के प्रोजेक्ट 'इंडिपेंडेंट कमीशन ऑन मल्टीलेटरलिज़्म' (ICM) के सिलसिले में उनकी एपस्टीन से मुलाकात हुई थी।
पुरी के अनुसार, उनके आईपीआई बॉस टेर्जे रोड-लार्सन एपस्टीन को जानते थे और वे केवल एक पेशेवर प्रतिनिधिमंडल के तहत ही तीन या चार बार एपस्टीन से मिले थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि उनकी बातचीत पूरी तरह से पेशेवर थी और इसका एपस्टीन के आपराधिक मामलों व आरोपों से कोई संबंध नहीं था।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह