बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के दौरान गोली चलाने के आरोपी एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पटना एसटीएफ के सहयोग से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।

निलंबन के बाद था फरार, जांच में नहीं कर रहा था सहयोग
न्यायिक आयोग कर रहा जांच,अब गिरफ्तारी से मिलेगी गति
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के दौरान गोली चलाने के आरोपी एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से पटना एसटीएफ के सहयोग से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी। भोजपुर एसपी राज ने आरोपी जवान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार जवान एसटीएफ की विशेष अभियान समूह टीम में तैनात था। केस की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आरोपी जवान को पहले ही निलंबित कर दिया था और उसकी सरकारी पिस्टल भी जब्त कर ली गई थी। हालांकि, निलंबन के बाद से ही आरोपी लगातार जांच में असहयोग कर रहा था और फरार चल रहा था। वर्तमान में इस पूरे घटनाक्रम की जांच न्यायिक आयोग द्वारा की जा रही है। वहीं मृतक भरत भूषण तिवारी के भाई चंदन तिवारी का कहना है कि उन्होंने खुद अक्षय कुमार को पहली गोली चलाते देखा था।
सीएम के आश्वासन के बाद एक्शन
हाल ही में भरत भूषण तिवारी के परिजनों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। मुलाकात के दौरान परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया था। पीड़ित परिवार ने इस गिरफ्तारी को न्याय की दिशा में एक अहम और सकारात्मक कदम बताया है।
एक नजर में जान लें पूरा मामला
दरअसल, यह मामला 17 जून का है, जब बिलौटी क्षेत्र में भरत भूषण तिवारी की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया था। मृतक की मां आशा देवी के बयान पर 22 जून को शाहपुर थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार और शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है।
मां का आरोप: सरेंडर के बाद मारी गई गोली
मृतक की मां आशा देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, 17 जून की सुबह पुलिस अधिकारी भरत को बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं उठाने के नाम पर साथ ले गए थे, जहां भरत फेसबुक लाइव के जरिए जनसमस्याएं रख रहे थे। अपनी मांगें रखने के बाद भरत ने अपना हथियार जमीन पर फेंककर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बावजूद, तत्कालीन एसडीपीओ के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और 5 गोलियां मार दीं। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़िए...
सम्राट के गृह मंत्री बनते ही कुख्यात अपराधी शिवदत्त एनकाउंटर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मसूद अजहर पर पाकिस्तान के ढोंग, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात, ओमान तट पर जहाज हमले और रूस से ऊर्जा सहयोग पर भारत का स्पष्ट रुख रखा।
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह