बिहार की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार होने वाले राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से अपनी इस ख्वाहिश को जाहिर किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह राज्यसभा जाएंगे।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव होने जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार होने वाले राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से अपनी इस ख्वाहिश को जाहिर किया है। नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से बिहार में अपनी सेवा देने के बाद अब संसदीय जीवन के अपने उस पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं, जिसके तहत वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने साफ किया है कि वे बिहार के विकास के संकल्प पर कायम रहेंगे।दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार आज या कल राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। राज्यसभा चुनाव में नाम वापस लेने की तारीख 9 मार्च है। अगर महागठबंधन छठवां उम्मीदवार नहीं उतारती है तो एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। यानी नीतीश कुमार अगले हफ्ते ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक बुला कर नया नेता चुना जाएगा। जबकि चुनाव होने की स्थिति में 16 मार्च को मतदान होगा और उसी रात परिणाम आ जाएगा।
पहली बार भाजपा का बनेगा सीएम
संभावना है कि इस बार मुख्यमंत्री भाजपा का ही बने। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब बिहार को भाजपा का मुख्यमंत्री मिलेगा। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अगले एक दो दिन में जेडीयू की सदस्यता ले लेंगे। उन्हें उपमुख्यमंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। अभी यह तय नहीं है कि नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री बनेंगे या फिर केवल राज्य सभा सदस्य ही रहेंगे।
75 साल के हो गए नीतीश कुमार
नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर चिंताओं के बाद यह फैसला हुआ है। एक मार्च को ही नीतीश 75 वर्ष के हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के समय ही भजापा और जेडीयू में सहमति बनी थी कि चुनाव नीतीश के नाम पर होगा, जीतने पर सीएम भी वे ही बनेंगे लेकिन उसके बाद उचित समय आने पर पद छोड़ देंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज यानी गुरुवार को पटना पहुंचेंगे।
कार्यकर्ता बोले- नहीं जाने देंगे दिल्ली
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच जदयू कार्यकर्ता लगातार सीएम हाउस के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी है। विधानसभा के बाहर बड़ी संख्या में खऊव कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश राज्यसभा बिल्कुल नहीं जाएंगे। उन्होंने इतना सुंदर बिहार बनाया है वो कहीं नहीं जा रहे हैं। वहीं सीएम हाउस के बाहर पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया।
आईजी और पटना एसएसपी पहुंचे सीएम हाउस
आईजी जितेंद्र राणा और पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा सीएम हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। नीतीश कुमार विधानसभा में राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंच सकते हैं। नॉमिनेशन को लेकर विधानसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
कार्यकर्ता बोले- ये सब गद्दारी कर रहे...
जदयू कार्यकर्ता वरुण ने कहा, जदयू के गद्दार बहुत लोग हैं। इसमें 4 प्रमुख हैं। ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और ललन सराफ ये चारों लोग शराब माफिया से मिल चुके हैं। ये शराब चालू करने को लेकर हजारों करोड़ों की डील कर चुके हैं। शराब तभी चालू होगी जब नीतीश कुमार हटेंगे। हम उस राज्यसभी की कुर्सी का विरोध कर रहे हैं। नीतीश कुमार को 14 करोड़ लोगों ने मेंडेट दिया है बिहार की सेवा करने का। पार्टी के लोग कह रहे हैं नीतीश कुमार खुद फैसला ले रहे हैं। नीतीश कोई फैसला नहीं ले रहे हैं नेता लोग फैसला ले रहे हैं।
ललन सिंह बोले- फैसला सभी को मानना होगा
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि, जदयू को नीतीश कुमार ने बनाया है। सीएम का जो फैसला होगा हम सबको मान्य होगा। नीतीश कुमार ने बिहार में जो विकास किया है वो कल्पना भी नहीं कर सकता। नीतीश कुमार ने बिहार को बदलकर दिखाया है, इसलिए ये उनका फैसला होगा कि आगे वो क्या करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई।
TRAI के नए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन, 2026 से प्रीपेड यूजर्स को बड़ी राहत मिली है। अब 28 की जगह 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स मिलेंगे। जानिए राघव चड्ढा की इस पर क्या प्रतिक्रिया है।
देश में वर्ष 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली है। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
केरलम के पूर्व मुख्य सचिव जीजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। थॉमसन का कहना है कि जब ज्ञानेश कुमार आईएएस अधिकारी थे, तब उन्होंने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।
उत्तर और मध्य भारत में मौसम के बिगड़े मिजाज और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रोकनी पड़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार में कोसी और गंडक नदियों के उफान से बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं।
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।